- September 25, 2026
25 एवं 26 सितम्बर को शाम 6:30 बजे से पहले करें गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा। गणेश विसर्जन को लेकर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज अमोरा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि *25 एवं 26 सितम्बर को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शाम 6:30 बजे से पहले ही पूर्ण करें।* उन्होंने श्रद्धालुओं से निर्धारित समय का पालन करते हुए सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन करने तथा प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि *गणेश विसर्जन आस्था और परंपरा का पर्व है। सभी श्रद्धालु उत्साह के साथ पर्व मनाएं और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षा एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।* कलेक्टर ने अधिकारियों को विसर्जन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,




