- September 25, 2026
BS-III और BS-IV वाहनों के पंजीयन पर बड़ी खबर, 30 सितंबर के बाद बंद हो जाएगा रजिस्ट्रेशन, जिला परिवहन अधिकारी ने डीलरों को दी चेतावनी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा। जिला परिवहन अधिकारी बेमेतरा द्वारा BS-III एवं BS-IV उत्सर्जन मानक वाले वाहनों के पंजीयन को लेकर सख्त निर्देश जारी किया गया हैं।
परिवहन आयुक्त छत्तीसगढ़, अटल नगर रायपुर के पत्र के निर्देशानुसार प्रदेश में BS-III (0 to 37 kw) एवं BS-IV (37 to 560 kw) उत्सर्जन मानक वाले वाहनों का पंजीयन 30 सितंबर 2026 के पश्चात पूर्णतः बंद कर दिया जाएगा।
*जिला परिवहन अधिकारी ने दिए सख्त निर्देश*
जिला परिवहन अधिकारी ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी वाहन डीलर अपने शोरूम से विक्रय किए गए समस्त BS-III एवं BS-IV मानक वाले वाहनों का स्थायी पंजीयन 30 सितंबर 2026 से पूर्व अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लें। बताया गया है कि 30 सितंबर 2026 के बाद Vahan Portal पर इन श्रेणियों के वाहनों का लॉगिन व पंजीयन ऑटोमेटिक ब्लॉक हो जाएगा। यदि निर्धारित समयावधि में पंजीयन प्रक्रिया अधूरी रहती है, तो इसके लिए संबंधित वाहन डीलर स्वयं जिम्मेदार होंगे और अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का पत्राचार मान्य नहीं किया जाएगा। जिला परिवहन अधिकारी बेमेतरा ने सभी डीलरों से उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की अपील की है।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,




