- September 25, 2026
प्रदेश के प्रतिभावान युवाओं को मिलेगा युवा रत्न सम्मान, स्वैच्छिक संगठन को 5 लाख की सम्मान राशि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा। युवा रत्न सम्मान एवं स्वैच्छिक संगठनों द्वारा सामाजिक, सांस्कृतिक, राज्य शासन द्वारा प्रदेश के युवाओं साहित्यक, शैक्षणिक, खेल तथा अन्य विविध क्षेत्रों में किये गये उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने एवं राज्य स्तर पर मान्यता प्रदान करने के उद्देश्य से युवा रत्न सम्मान योजना के लिए 30 अक्टुबर तक आवेदन आमंत्रित किये जायेगें।
योजना अन्तर्गत प्रतिवर्ष 01 स्वैच्छिक संगठन तथा 14 विभिन्न क्षेत्रों में 01-01 उत्कृष्ट युवा को सम्मानित किये जाने का प्रावधान है। चयनित स्वैच्छिक संगठन को पदक, प्रमाणपत्र एवं सम्मान स्वरूप 5.00 लाख रूपये तथा उत्कृष्ट युवा को 2.50 लाख रूपये की सम्मान राशि तथा अन्य युवा रत्न सम्मान हेतु चयनित प्रत्येक युवा को 1.00 लाख की सम्मान राशि प्रदान की जाती है।
अतः पात्र युवाओं एवं संगठनों से दिनांक 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किये जायेंगें। प्राप्त आवेदनों का जिला स्तरीय चयन निर्णायक समिति के माध्यम से नियमानुसार परीक्षण एवं सत्यापन कर पात्र आवेदनों की राज्य स्तर पर अनुशंसा की जायेगी।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,




