- September 26, 2026
जिले में अब तक 597.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा। चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 25 सितंबर 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 597.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील बेरला में 760.6 मि.मी. तथा न्यूनतम 429.5 मि.मी. वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 464 मि.मी. वर्षा, देवकर तहसील में 539.5 मि.मी. वर्षा, थानखम्हरिया तहसील में 665 मि.मी. व भिंभौरी तहसील में 716.8 मि.मी., साजा तहसील में 616.7 मि.मी.वर्षा, दाढ़ी तहसील मे 546.4 मि.मी. वर्षा एवं नांदघाट तहसील में 635.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,




