- September 26, 2026
सेवा संकल्प अभियान : ग्राम चारभाठा में लगा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर, 13 पशुपालक लाभान्वित हुए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन में पशुधन विकास विभाग जिला बेमेतरा द्वारा आज विकासखंड बेमेतरा अंतर्गत ग्राम चारभाठा में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा पशुपालकों के पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क उपचार एवं दवाओं का वितरण किया गया।
शिविर में किए गए कार्यों का विवरण
यहाँ शिविर में पशु टीकाकरण किया गया जिसमें पी पी आर 43 डोज लगाया जी। 03 बीमार पशुओं का उपचार किया गया। 10 पशुओं की जॉच किया जाकर दवा वितरण किया गया। इसी तरह 15 पशुओं के लिए कृमिनाशक दवा पान वितरित किया गया। 25 पशुओं पर बाह्य परजीवी नाशक छिड़काव किया गया। इस शिविर में में 13 पशुपालक लाभांवित हुए।
पशुधन विकास विभाग द्वारा पशुपालकों को पशुओं में होने वाले मौसमी रोगों से बचाव, टीकाकरण के महत्व एवं वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन के संबंध में भी जानकारी दी गई।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,




