• September 26, 2026

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चंडी मंदिर परिसर में चला व्यापक सफाई अभियान

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चंडी मंदिर परिसर में चला व्यापक सफाई अभियान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जिले में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में साजा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत करमू स्थित चंडी मंदिर परिसर में आज सामूहिक सफाई अभियान का आयोजन किया गया। अभियान में विधायक श्री ईश्वर साहू ने सहभागिता निभाते हुए स्वयं श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया।

सफाई अभियान में जनपद पंचायत अध्यक्ष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य, जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आम नागरिक शामिल हुए। सभी ने हाथों में झाड़ू एवं सफाई के उपकरण लेकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई की। अभियान के दौरान परिसर में जमा कचरे एवं गंदगी को हटाकर आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित किया गया।

इस अवसर पर विधायक श्री ईश्वर साहू ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। सामूहिक प्रयासों से ही गांव, शहर और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

अभियान में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से स्वच्छता के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ। चंडी मंदिर परिसर की साफ-सफाई के साथ ही लोगों को सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के माध्यम से जिले में जनभागीदारी के साथ स्वच्छता को बढ़ावा देने और स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर वातावरण निर्माण का संदेश दिया जा रहा है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक से हिंदी भवन तक जलभराव स्थिति का महापौर एवं कमिश्नर ने लिया जायजा

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में…
सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, शिकायतों का मौके पर हुआ त्वरित निराकरण

सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सेवा सेतु…
सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – स्वास्थ्य क्रांति की असली नायिका हैं मितानिन बहनें

सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज मरोदा…