- September 27, 2026
साइबर क्राइम को रोकने के लिए लोगों को किया जा रहा जागरूक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज
15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक साइबर जागृति अभियान साइबर क्राइम को रोकने के लिए लोगों तक संदेश पहुंचा जा रहा है, इस अभियान में बेमेतरा पुलिस का विशेष योगदान ,साइबर जागृति के छठवें सप्ताह में अधिकारियों एवं कर्मचारी को डाटा प्राइवेसी और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ,जागरूकता से संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा फिशिंग प्रयासों से सावधान रहने के संबंध में दी गई जानकारी, प्रदेश व्यापी इस अभियान में पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर हरीश यादव ,एसडीओपी बेमेतरा भूषण एकका ,एसडीओपी बेरला श्रीमती रुचि वर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा शासकीय विभाग और न्यायालय और स्थानीय निकायों सरकारी संस्थाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ आम नागरिकों को दी जा रही , जानकारी गोपनीयता बनाए रखने तथा सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी और सुरक्षित उपयोग के लिए किया गया जागरूक 20 से 26 सितंबर 2026 तक छठवां सप्ताह डाटा प्राइवेसी एवं सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग विषय पर केंद्रित यह कार्यक्रम बेमेतरा जिला के विभिन्न थाना एवं चौकी के क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा 25 और 26 को साइबर जागृति अभियान कई स्थानों में आयोजित हुआ, इन कार्यक्रमों के माध्यम से साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय और रोकने के तरीकों की जानकारी भी देकर लोगों को किया गया सतर्क लोगों से अपील ,अनाधिकृत रूप से फोटो दस्तावेज़ और आधिकारिक जानकारी साझा करने से बचें, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान करने संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने और फिशिंग प्रयासों से सावधान रहने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, ईमेल या सोशल मीडिया अकाउंट की विश्वसनीय की पुष्टि किए बिना उसे पर प्रतिक्रिया न करने और अपनी जानकारी साझा न करने के लिए ओटीपी एटीएम डेबिट कार्ड संबंधी जानकारी बैंक खाता विवरण यू पी आई पिन ,पासवर्ड और गोपनीय बैंकिंग जानकारी अनजान व्यक्तियों के साथ साझा नहीं करने की समझाइए दी गई, ऑनलाइन अपराध का शिकार होने पर घबराएं नहीं तत्काल इसकी सूचना पुलिस थाना साइबर सेल और हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कारण नेशनल साइबर क्राईम रिर्पोटिंग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज की जाती है, इस कार्यक्रम में जिले के थाना ,चौकी के अधिकारी और कर्मचारियों सहित आम नागरिक उपस्थित रहे।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,



