- September 27, 2026
राजभाषा आयोग के दसवें प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन द किंग्स पैलेस बेमेतरा में हुआ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
26 सितंबर को राजभाषा आयोग के दसवें प्रांतीय सम्मेलन के आयोजन में लोकसभा सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा साहित्य और संस्कृति ही हमारी पहचान और अमूल्य धरोहर है, इसे संजोए रखना हमारी जिम्मेदारी है, साहित्यकार अपनी रचनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू को आने वाले पीढीयों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं, इस सम्मेलन में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने कहा की भाषा हमारी माटी और पहचान से जुड़ी है छत्तीसगढ़ी भाषा संस्कृति परंपरा मां भद्रकाली की पावन नगरी बेमेतरा में प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है ऐसे आयोजन से नई पीढ़ी का मातृभाषा से जुड़ाव बढ़ता है, विजय बघेल और दीपेश साहू ने साहित्यकारों द्वारा लगाए गए पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया, इस अवसर पर साहित्यकारों का सम्मान किया गया साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले साहित्यकारों का जो प्रदेश के भिन्न-भिन्न अंचलों से पहुंचे हुए थे ,अपनी रचना और विचारों के माध्यम से छत्तीसगढ़ी भाषा को समृद्ध परंपरा के रूप में सामने रखें ,इस अवसर पर राज्य भाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ,सचिव सुश्री अभिलाष बिहार ,डॉक्टर चितरंजन ,कवि वीर अली मीर ,रामानंद त्रिपाठी ,श्याम कश्यप, विजय साहू ,विजय मिश्रा, मोहित राम वर्मा, ईश्वर साहू, परदेसीराम वर्मा ,कृष्णा भारती, बलदेव राम साहू,पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल एवं नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा भी उपस्थित रहे, बस्तरिया नृत्य और संगीत से अतिथियों का स्वागत किया गया, अतिथियों के आने के पश्चात रायपुर से पधारे कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हुए लोक नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलित कर छत्तीसगढ़ महतारी एवं मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण और वंदना करके कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,



