- September 30, 2026
मारो 29 सितंबर 2026 नगर पंचायत मारो में आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन 2026 के लिए वार्ड बार आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज , उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रीतम चौहान, एसडीएम साजा ,पिंकी मनहर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी बेमेतरा नरेश वर्मा ,नगर पंचायत मारो मनीष ठाकुर, सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वार्ड वार आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी गई है, इस प्रक्रिया के बाद चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई है, नगर पंचायत मारो के कुल 15 वार्डों के लिए आरक्षण निर्धारित कर दिया गया है, जिसमें अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति, अनारक्षित और महिला वर्ग के लिए वार्ड आरक्षित किए गए हैं, 6 वार्ड अनुसूचित जाति एक वार्ड अनुसूचित जनजाति और 8 वार्ड अनारक्षित वर्गों के लिए आरक्षित किया गया है जिसमें चार वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कोई स्थान आरक्षित नहीं करने का विहित प्रावधान, छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय रायपुर के द्वारा समस्त कलेक्टर छत्तीसगढ़ को पत्र जारी कर नगर पंचायत ,नगर पालिका के आरक्षण के लिए जारी दिशा निर्देश अनुसार बिंदु 4 के उप नियम 2 के तहत अनुसूचित जातियों अथवा अनुसूचित जनजातियों के लिए अप नियम एक के अधीन 50% से कम स्थान आरक्षित किए गए हो वहां यथासंभव निकटतम रूप से कुल वार्डों की संख्या के 50% की अधिकतम सीमा के अध्यधिन रहते हुए शीश स्थान अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु उनके जनसंख्या के अनुपात में आरक्षित किए जाएंगे तथा ऐसे वार्ड लॉट द्वारा आवंटित किए जाएंगे परंतु उप नियम 1 के अधीन अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों के लिए कुल आरक्षण 50% थी, इससे अधिक हो तो अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कोई स्थान आरक्षित नहीं किया जाएगा। वार्डवार आरक्षण की स्थिति इस प्रकार है, वार्ड क्रमांक1 बाबा भीमराव अंबेडकर वार्ड अनुसूचित जाति ,महिला, वार्ड क्रमांक 2 जय सतनाम वार्ड अनुसूचित जाति महिला,वार्ड क्रमांक 3 सुभाष चंद्र बोस वार्ड अनुसूचित जनजाति ,वार्ड क्रमांक 4 छत्रपति शिवाजी वार्ड अनुसूचित जाति महिला ,वार्ड क्रमांक 5 महाराणा प्रताप वार्ड अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 6 रानी सागर वार्ड अनारक्षित ,वार्ड क्रमांक 7 बजरंग वार्ड अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 8 परशुराम वार्ड अनारक्षित महिला ,वार्ड क्रमांक 9 पंडित दीनदयाल वार्ड अनारक्षित ,वार्ड क्रमांक 10 गुरु घासीदास वार्ड अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक 11 संत अमर दास वार्ड अनुसूचित जाति ,वार्ड क्रमांक 12 गुरु नानक वार्ड अनारक्षित वार्ड ,क्रमांक 13 जय बूढ़ादेव वार्ड अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 14 मिनीमाता वार्ड अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक 15 मौली माता वार्ड अनुसूचित जाति,
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,




