• September 30, 2026

गड्ढे वाली सड़कें बेमेतरा की पहचान, न अफसरों को शर्म आ रही न जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को, ग्रामीणों का बढ़ रहा आक्रोश

गड्ढे वाली सड़कें बेमेतरा की पहचान, न अफसरों को शर्म आ रही न जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को, ग्रामीणों का बढ़ रहा आक्रोश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग से बेमेतरा को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग कंतेली, निनवा , हथमुड़ी , डूडा, भेड़नी,देवरावीजा, केसडबरी ,कोदवा, तक मार्ग में गड्ढे ही गड्ढे जिससे लोगों को हो रही है बड़ी परेशानियां इस रास्ते में मवेशियों के कारण भी रास्ता गांव और पुल में बाधित होता है, इस रास्ते में रोड के ऊपर कई शासकीय स्कूल और कृषि सेवा सहकारी समिति, स्वास्थ्यकेंद्र, संबंधित थाना क्षेत्र, आते हैं जहां पर भारी वाहन, बस ट्रक और लोडिंग गाड़ियां भी चलती है जिस वजह से इस मुख्य मार्ग में ट्रैफिक का दबाव अधिक है जबकि यहां पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम द्वारा समय-समय पर चेकिंग भी की जाती है, बावजूद इसके लगातार इस रोड पर घटना दुर्घटना रोड की खराब होने की वजह से आए दिन होते रहती है, इस रोड के बीच ना तो डिवाइडर है ना ही लाइट की समुचित व्यवस्था की गई है, हथमुड़ी के गांव वासी और सरपंच से चर्चा करने पर उन्होंने जानकारी दी की रोड के ऊपर दो माह से अधिक समय भी जाने पर भी रोड की मरम्मत नहीं हुई पास में ही स्कूल है और बच्चों का आना-जाना लगा रहता है भारी वाहन भी इसी रोड से गुजरते हैं कुछ आगे ही पुल है, फिर भी , फिर भी जिला प्रशासन सुध नहीं ले रहा, कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा इस तरह का निर्माण करवाया जाता है, जिसकी वजह से आम जनता को जान और माल का नुकसान होता है,, वह कौन सी एजेंसी है, जिन्हें बार-बार काम मिलने पर भी गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, देखिए पूरी खबर,

ग्राम पंचायत खाती से गाढ़ाघाट मार्ग , जो की बेमेतरा खमरिया के रोड का भाग है, थान खमरिया से 10 किलोमीटर की दूरी पर है जबकि रोड मार्ग बहुत सकरा होने की वजह से दो वाहन एक साथ नहीं गुजार सकते,आए दिन यहां दुर्घटनाएं होते रहती है रोड इतनी जर्जर और खराब है जिसकी मरम्मत होनी चाहिए, लोक निर्माण विभाग बेमेतरा की खस्ताहाल सड़कों के लिए अपनी जवाबदारी नहीं निभा पा रहा है, अब देखना यह होगा कि खबरों के बाद इस विषय पर कितनी जल्दी संज्ञान लिया जाता है और लोगों के जानो माल के नुकसान को कब तक दुरुस्त करने कार्रवाई की जाएगी।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

गया नगर में आंगन मिलन सेवा में नन्हे बच्चों व महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, छत्तीसगढ़ी व्यंजन से रंगोली तक का हुआ प्रदर्शन बेटियों को शिक्षा और समान अवसर देकर ही बनेगा सशक्त समाज–दिनेश देवांगन

गया नगर में आंगन मिलन सेवा में नन्हे बच्चों व महिलाओं ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से देशभर में चलाए जा…
तहसील कार्यालय से बीजेपी कार्यालय होते हुए शनिचरी बाजार चौक तक मार्ग अब कहलाएगा स्वर्गीय चैनसुख भट्टड़ मार्ग

तहसील कार्यालय से बीजेपी कार्यालय होते हुए शनिचरी बाजार चौक तक मार्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग की सामान्य सभा की बैठक आज श्रद्धेय मोतीलाल वोरा…
2 करोड़ रु की लागत से संवरेगा रिसाली दशहरा मैदान – दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने विधिवत भूमिपूजन कर रखी आधारशिला

2 करोड़ रु की लागत से संवरेगा रिसाली दशहरा मैदान – दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय *विधायक श्री ललित चंद्राकर जी*…