• June 16, 2024

बेरला पुलिस ने पकड़ी 25 लीटर अवैध शराब, दो गिरफ्तार

बेरला पुलिस ने पकड़ी 25 लीटर अवैध शराब, दो गिरफ्तार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेरला पुलिस एवं सायबर टीम बेमेतरा की संयुक्त टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम कोसपातर के दो व्यक्ति एक नीले सिल्वर रंग की एफ०जेड० मोटर सायकल से अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे है, मुखबीर सूचना से वरिष्ठ अधिकारी पुलिस अधीक्षक महोदय बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.), अति०पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती ज्योति सिंह (रा.पु.से.), पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेरला श्री तेजराम पटेल (रा.पु.से.), पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा श्री मनोज तिर्की को अवगत कराकर थाना स्टॉफ एवं सायबर टीम की संयुक्त टीम रवाना होकर ग्राम पिपरोलडीह पहुंचकर मुखवीर सूचना के आधार पर एक नीले सिल्वर रंग के मोटर सायकल एफ० जेड० बीना नंबर में दो व्यक्ति को रोक कर पूछताछ कर तलाशी लेने पर मो०सा० चलाने वाला व्यक्ति अपना नाम अश्वनी निषाद बताया एवं पीछे एक विमल पान मसाला सफेद लाल पीला रंग के थैला एंव एक सफेद रंग के बोरी पकडे व्यक्ति अपना दुष्यंत साहू ग्राम कोसपातर का रहने वाला बताया को खोल कर दिखाने पर अंदर मे रखे 100 पौवा देशी मसाला का पौवा मिला जिसके प्रत्येक पौवा मे 180-180 एम.एल. शराब भरा हुआ कुल 18,000 एमएल शराब कीमती करीबन 11,000 रूपये एवं एक सफेद रंग के बोरी मे 40 पौवा देशी मसाला का पौवा मिला जिसके प्रत्येक पौवा मे 180-180 एम.एल. शराब भरा हुआ कुल 7,200 एमएल शराब कीमती करीबन 4,400 रूपये मिला एवं *दोनो आरोपियों के कब्जे से जुमला 25.2 लीटर देशी मसाला शराब कीमती 15400/- व एफ०जेड० मोटर सायकल कीमती 600000/-* की जप्ती कार्यवाही की गयी हैं। आरोपीगण का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पाये जाने से थाना बेरला में अपराध क्रमांक 201/24 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया हैं, एवं अपराध अजमानतीय होने से आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया हैं। आरोपियों में अश्वनी निषाद पिता फिरंता निषाद उम्र 21 वर्ष साकिन कोसपातर थाना बेरला, दुष्यंत साहू पिता झुमुक साहू उम्र 18 वर्ष साकिन कोसपातर थाना बेरला जिला बेमेतरा शामिल हैं। कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, स उ नि दीनानाथ सिंह, प्र आर विनोद पात्रे, प्र आर दीनानाथ सिन्हा, आरक्षक संजय पाटिल, इंद्रजीत पाण्डेय, जयकिशन साहू, सौरभ सिंह, मोती जायसवाल, नुरेश वर्मा, राजेश ध्रुव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

म्युल अकाउंट की तस्दीक कर दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, भेजा गया जेल

म्युल अकाउंट की तस्दीक कर दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, भेजा गया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस…
प्रेमलता साहू को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष, हेमा साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सुश्री श्रद्धा सोनी को प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कांग्रेसजनों ने दी बधाई

प्रेमलता साहू को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष, हेमा साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं जिला महिला कांग्रेस संगठन में हुए महत्वपूर्ण संगठनात्मक…
नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्राप्त किया आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन

नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्राप्त किया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। आज कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…