• October 1, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंतेली वृद्धाश्रम में भव्य सम्मान समारोह, मंत्री दयाल दास बघेल ने साल-श्रीफल भेंटकर किया वृद्धजनों का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंतेली वृद्धाश्रम में भव्य सम्मान समारोह, मंत्री दयाल दास बघेल ने साल-श्रीफल भेंटकर किया वृद्धजनों का सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। वृद्धजन दिवस के पावन अवसर पर आज ग्राम कंतेली स्थित वृद्धाश्रम में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वृद्धजनों को आमंत्रित कर उनका आत्मीय सम्मान किया गया। समारोह का वातावरण पूरी तरह से श्रद्धा, सेवा और सम्मान के भाव से ओतप्रोत रहा।

*मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल*

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल शामिल हुए। मंत्री श्री बघेल ने सभी वृद्धजनों को व्यक्तिगत रूप से साल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। उनके साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने वृद्धजनों को वस्त्रदान, अन्नदान एवं फल वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वृद्धजनों के चेहरों पर इस सम्मान को पाकर खुशी और आत्मीयता साफ झलक रही थी।

*वृद्धजनों का आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी – मंत्री बघेल*

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस केवल एक औपचारिक दिवस नहीं है, बल्कि यह हमारे बुजुर्गों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने कहा, हम आज जीवन में जिस भी मुकाम पर पहुंचे हैं, उसमें हमारे माता-पिता और वृद्धजनों का आशीर्वाद और त्याग सबसे बड़ा आधार है।

उन्होंने कहा कि वृद्धजनों के आशीर्वाद से ही जीवन में सदैव आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उनके अनुभवों की छाया में हम कई कठिनाइयों से आसानी से पार पा जाते हैं। मंत्री श्री बघेल ने भावुक होते हुए कहा कि वृद्धजन भगवान के तुल्य होते हैं। इस अवस्था में वे धन-दौलत नहीं, बल्कि अपनों से थोड़ा समय, सम्मान और सहयोग की अपेक्षा रखते हैं, जिसे हमें श्रद्धा और सेवा भाव से पूरा करना चाहिए।

मंत्री ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि हमें हमेशा अपने से बड़ों का सम्मान करना चाहिए और प्रतिदिन उनका आशीर्वाद लेकर ही घर से निकलना चाहिए। बिना बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद के किसी भी क्षेत्र में सच्ची सफलता नहीं मिल सकती।

*शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से मिल रहा संबल*

मंत्री श्री बघेल ने अपने संबोधन में शासन द्वारा वृद्धजनों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार और केंद्र सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन योजना, राष्ट्रीय वयोश्री योजना, आयुष्मान भारत योजना, तीर्थ दर्शन योजना जैसी अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य है कि हमारे बुजुर्ग जीवन के इस पड़ाव पर हताश न हों, बल्कि सुखमय, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकें।

उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के लिए बेहतर भोजन, स्वास्थ्य जांच, मनोरंजन और आवास की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है ताकि उन्हें परिवार जैसा माहौल मिल सके।

*दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना*

इस अवसर पर मंत्री श्री बघेल ने सभी वृद्धजनों के दीर्घायु होने और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने वृद्धाश्रम प्रबंधन को भी बेहतर सेवा कार्य के लिए बधाई दी।

*ये रहे उपस्थित*

इस गरिमामय अवसर पर साजा विधायक श्री ईश्वर साहू, छत्तीसगढ़ रजककार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक, नगर पालिका बेमेतरा के अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री अजय साहू, जिला पंचायत सदस्य नीतू कोठारी, कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं , सीईओ जिला पंचायत सुश्री प्रेमलता पद्माकर, उप संचालक श्री बेलारमीन बेक सहित अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक और वृद्धजन उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी वृद्धजनों के लिए सहभोज का भी आयोजन किया गया।
1 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला प्रशासन ने सजगता दिखाते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को सुबह 10:00 बजे से कार्यक्रम स्थल पर ड्यूटी में लगा रखा था, वही एक ओर टाउन हॉल में भी सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें जनप्रतिनिधियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई, परंतु वही बगल में वृद्ध आश्रम में 8 या 9 बुजुर्ग रहते है,यहां कार्यक्रम स्थल पर आस पास के बुजुर्गों को सुबह 10:00 बजे से बुला लिया गया था ,जिसमें वह उपस्थित नहीं हुए ,जो आए थे उन बुजुर्गों को सुबह 10:00 बजे से 2:30 तक इंतजार करना पड़ा जिसकी वजह से उन्हें बहुत ही परेशानी हुई, वृद्ध आश्रम की संचालिका से बात करने पर उन्होंने यह जानकारी दी कि उन्हें भी अच्छा नहीं लगा कि कार्यक्रम में काफी देर तक वृद्धजनों को इंतजार करना पड़ा, यहां आए हुए अतिथियों ने भी वृद्ध जनों को संबोधित किया और सम्मान कर शीघ्र चले गए, कार्यक्रम में उपस्थित होना था, तो वे टाउन हॉल के कार्यक्रम के पहले बुजुर्गों के प्रति सम्मान में पहले पहुंचते तो ज्यादा अच्छा होता।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है – विधायक ललित चंद्राकर

स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत आज…
इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण होगा भगवान परशुराम चौक, मूर्ति स्थापना के लिए स्थान उपलब्ध कराने की घोषणा

इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण होगा भगवान परशुराम चौक, मूर्ति…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक…
उतई आंदोलन मामले में राकेश ठाकुर समेत 9 कांग्रेस नेताओं को न्यायालय से जमानत

उतई आंदोलन मामले में राकेश ठाकुर समेत 9 कांग्रेस नेताओं को न्यायालय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म एवं…