- October 6, 2026
सेवा संकल्प अभियान : कर्रा नाला में बन रहा पुल आखिर कब बनेगा, ग्रामीण हो रहे परेशान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा में संकल्प अभियान चल रहा है। लोगों की समस्याओं के निराकरण का दावा किया जा रहा है। वहीं एक पुल की ग्रामीण लंबे समय से बाटजोेह रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण संभाग दुर्ग जिसका काम बेमेतरा जिला के मासूरगोंदी बोरतरा मार्ग में कर्रा नाला पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य का कार्य तय समय सीमा से अधिक होने के बावजूद भी पूरा नहीं हुआ, यहां यह बताना जरूरी है की सेतु निर्माण का यह पहला मामला नहीं जो बेमेतरा जिला में अधूरे निर्माण के कारण रुका हुआ है, इस कार्य का अनुबंध में मेसर्स महाजन ब्रिज कंस्ट्रक्शन रायपुर द्वारा किया जा रहा है जिसका कार्य आदेश 17 जुलाई 2025 को मिला था और कार्य पूर्ण करने का समय 13 अगस्त 2026 को होना था, पुल की लंबाई 105 मी और चौड़ाई 8.40 मी की रखी गई है जो की मासूलगोंदी की ओर 88 मीटर बोरतरा की ओर 103 मीटर है इस पुल के निर्माण से आवागमन का साधन बेहतर होगा, परंतु जिस तरह से विलंब हो रहा है, उससे आम जनता को इस पुल के शुरू न होने से आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता रहेगा।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,




