- October 9, 2026
108 संजीवनी एक्सप्रेस की सेवा टीम ने गर्भवती महिला का एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
गर्भवती महिला का एंबुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव, 8 अक्टूबर 2026 को आपातकालीन सेवा प्रदान करने वाली 108 संजीवनी एक्सप्रेस की सेवा से गर्भवती महिलाओं के लिए जो अत्यंत मददगार हो रही है साजा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम जेवरी निवासी गर्भवती महिला का 108 की टीम ने एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया, प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 अक्टूबर शाम लगभग 6:00 बजे बुधवार को साजा विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कारेसरा में भर्ती ग्राम जेवरा निवासी गर्भवती महिला सविता 30 वर्ष को प्रेगनेंसी कॉम्प्लिकेसन होने पर डॉक्टरों द्वारा हायर सेंटर जिला चिकित्सालय बेमेतरा रेफर किया गया जिसकी सूचना 108 को दी गई, सूचना मिलते ही 108 के पायलट मुकेश और ईएमटी कलावती गायकवाड तुरंत कारेसरा अस्पताल पहुंची, गर्भवती महिला को एंबुलेंस में शिफ्ट कर बेमेतरा के लिए रवाना हुए जिला चिकित्सालय पहुंचने से लगभग 5 किलोमीटर पहले महिला को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई, इस पर ईएमटी कलावती ने तत्परता दिखाते हुए ईआरसीपी के माध्यम से डॉक्टर से सलाह और परिजनों की सहमति से एंबुलेंस में ही प्रसव कराने का निर्णय लिया ,इस प्रक्रिया का पालन करते हुए कुछ ही समय के पश्चात सविता ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया, सुरक्षित प्रसव पश्चात जच्चा बच्चा दोनों को जिला चिकित्सालय बेमेतरा में भर्ती कराया गया जहां दोनों की स्थिति स्वस्थ है , स्वास्थ्य प्रसव कराने पर परिजनों ने 108 की टीम को बधाई दी।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,




