- October 9, 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत साजा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
सेवा संकल्प अभियान के तहत साजा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ 25 लोगों ने रक्तदान किया विधायक ईश्वर साहू और जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया ,कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर यह आयोजन हुआ ,जिसमें सीएमएचओ शरद कोहांडे, सिविल सर्जन लोकेश साहू ,शुक्रवार को डॉक्टर बी आर अंबेडकर भवन साजा में विशाल रक्तदान शिविर में रक्तदान शिविर पर उपस्थित रहे 25 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व निभाया, इस आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों तक रक्त उपलब्ध कराना और आम नागरिकों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना था, क्षेत्रीय विधायक ईश्वर साहू सा, जिला पंचायत सभापति गोवेन्द्र पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष हिमांशु वर्मा, मंडल अध्यक्ष बुलाक साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र साहू ,जनपद उपाध्यक्ष नारद वर्मा ,विधायक प्रतिनिधि नेतराम साहू एवं पार्षद कमल सिंह राजपूत सहित जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन किया, इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अश्वनी कुमार वर्मा ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है एक यूनिट रक्त कई जिंदगियां बचा सकता है समझ में रक्तदान को लेकर भ्रांतियां को दूर करने का प्रयास करना चाहिए स्वस्थ लोगों को सुरक्षा से आगे आकर रक्तदान के लिए प्रेरित करना चाहिए सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य ही सहयोग और जनकल्याण की भावना को मजबूत करना है, कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टर दामिनी पटेल, नितेश देवांगन ,पुरनआनंद ,अभिषेक सिंह, कुलेश्वर वर्मा ,मधु देशलहरे खिलानंद साहू ,रोहित बघेल, राजेश कुमार ,अनिल वर्मा, दौलत सिंह सहित अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई है।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,




