- October 9, 2026
गौवंश तस्करी प्रकरण में फरार आरोपी को देवकर टीम ने किया गिरफ्तार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
पुनीत साहू देवकर चौकी देवकर थाना साजा जिला बेमेतरा गौ सेवक द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई की 17/09/ 2026 को सूचना मिली कि पिकअप वाहन सीजी 25 Q 8641 में अवैध तरीके से भैंसों को भरकर देवकर की ओर ले जाया जा रहा है, सूचना पर गौ सेवकों ने अपने साथियों के साथ नवकेशा चौक देवकर के पास पहुंचकर सुबह 9:30 बजे बोलोरो पिकअप वाहन को रोक कर जांच की गई, पूछने पर उसने अपना नाम करण यदु पिता रामाधार यदु बतलाया, निवासी लॉलेसरा पता बासा थाना बेरला, इसी दौरान एक मोटरसाइकिल चालक पिकअप वाहन के पास आया और वहां को रोकने का कारण पूछने लगा पूछताछ में उसने अपना नाम राजेश गोस्वामी बताया और देवडा बेरला क्षेत्र से तीन नगमावेशी एक भैंस दो पड़िया खरीद कर अपने गांव देवपुरा तहसील गंडई जिला केसीजी ले जा रहा है उस पुश संबंधित रसीद और अनुमति पत्र मांगे जाने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका तथा चौकी चलने की बात पर मोटरसाइकिल से जल बांध रोड की ओर फरार हो गया, पिकअप चालक कारण यदि ने राजेश गोस्वामी द्वारा देवदा बेरला क्षेत्र से तीन नगमावेशी खरीद कर अपने गांव देवपुरा ले जाने के लिए किराए का वाहन लेकर आने को कहा गया था उसके पास भी पशु परिवहन संबंधित कोई दस्तावेज अनुमति नहीं थी वहां की जांच करने पर तीन नगमावेशी एक भैंस दो पड़िया को बिना पर्याप्त चारा पानी की व्यवस्था के ठोस ठोस कर बिना दस्तावेज अनुमति और परिवहन किया जा रहा था मामले में पिकअप वाहन मवेशी और आरोपी चालक को चौकी देवकर लाकर वैधानिक कार्रवाई की गई, प्रार्थी की रिपोर्ट पर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 ,छत्तीसगढ़ पशुओं का परिवहन अधिनियम 1978 की धारा 47 ए, 47 सी, 48,49 ए, 50 ,54(1)(2)(3)55 ए तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के लिए लिया गया, इस प्रकरण में विवेचना के दौरान वाहन चालक करण यदु लोलेसारा , बांसा थाना बेरला से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार लिया है, प्रकरण में घटना दिनांक से फरार चल रहे आरोपी राजेश गोस्वामी को सूचना पर उसके निवास स्थान से पकड़ा गया आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर करण यदु के साथ मिलकर उक्त अपराध करना स्वीकार किया, कब्जे से प्रयुक्त मोटरसाइकिल CG 08 ए Z 7177 को जप्त किया गया है, इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी देवकर उप निरीक्षक अलील चंद, सहायक उप निरीक्षक छोटेलाल बंजारे, प्रधान आरक्षक फागेश्वर देशमुख, आरक्षक मुकेश पाल, मोहित देवांगन, मनीष वर्मा, दीनदयाल डहरिया सहित चौकी देवकर के स्टाफ की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,




