• October 12, 2026

पीजी कॉलेज बेमेतरा में अंतर-विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, विधायक दीपेश साहू ने किया खिलाड़ियों को पुरस्कृत

पीजी कॉलेज बेमेतरा में अंतर-विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, विधायक दीपेश साहू ने किया खिलाड़ियों को पुरस्कृत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। पीजी कॉलेज, बेमेतरा में एलिट फुटबॉल एकेडमी द्वारा आयोजित अंतर-विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री दीपेश साहू ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल के मैदान में खिलाड़ी टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, धैर्य और संघर्ष करने की प्रेरणा सीखते हैं। जीत हमें आगे बढ़ने का उत्साह देती है, जबकि हार हमें बेहतर प्रदर्शन का अवसर प्रदान करती है।

विधायक श्री साहू ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के भविष्य हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। फुटबॉल जैसे सामूहिक खेल युवाओं में आपसी सहयोग, समयबद्धता और लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना विकसित करते हैं। बेमेतरा जिले के युवाओं में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है उन्हें उचित प्रशिक्षण, बेहतर खेल सुविधाएं और मंच प्रदान करने की।

विधायक श्री साहू ने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे खेल को जीवन में अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच का हिस्सा बनाएं। जीत पर विनम्र रहें और हार से सीख लें। उन्होंने सफल आयोजन के लिए एलिट फुटबॉल एकेडमी, प्राचार्य डॉ. डी.आर. साहू, प्रशिक्षकों और सभी सहयोगियों को बधाई दी। इस दौरान श्री महेश साहू, प्राचार्य श्री रोहित साहू, रिभा चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, महाविद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,


Related News

दुर्गा के जयकारों से गूंजा दुर्ग, आगमन शोभायात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा

दुर्गा के जयकारों से गूंजा दुर्ग, आगमन शोभायात्रा में शामिल हुए अरुण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्ग शहर में मां दुर्गा के…
दुर्गा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं वालंटियर्स की तैनाती अनिवार्य, असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के दिए निर्देश

दुर्गा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं वालंटियर्स की तैनाती…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश…
दुर्ग नगर निगम परिसर में शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, महापौर अलका बाघमार ने किया माँ दुर्गा मंदिर में अखंड ज्योति कलश प्रज्वलन, देवी जयकारों से गूंजा निगम परिसर

दुर्ग नगर निगम परिसर में शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, महापौर अलका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग।शारदीय नवरात्र के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिक निगम परिसर स्थित माँ…