• October 12, 2026

बैंकिंग बीमा और साइबर सुरक्षा के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

बैंकिंग बीमा और साइबर सुरक्षा के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

शासकीय आईटीआई बेरला में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम संपन्न प्रशिक्षण लेने वाले को बैंकिंग बीमा और साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक , युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और जागरूक बनाने के उद्देश्य से 12 अक्टूबर 2026 को शासकीय आईटीआई बेरला में एक दिवसी वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम हुआ ,यह कार्यक्रम भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा निर्देशों के तहत मनी वाइस सेंटर फॉर फाइनेंशियल लिटरेसी परियोजना के अंतर्गत आयोजित किया गया जिसमें सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया, बैंक ऑफ़ बड़ौदा,फाउंडेशन और ,सहयोगी संस्था समर्पित, की अहम भूमिका रही, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और मार्गदर्शन के रूप में श्री राजू लेखराम भारती, गुलशन कुमार ,विशेष रूप से उपस्थित रहे सरकारी योजनाओं और बचत पर दिया गया जोर, विशेषज्ञों ने बैंक खातों के प्रकार केवाईसी के महत्व और बचत की आदत डालने के विषय में विस्तृत जानकारी दी इसके साथ ही भारत सरकार की प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजना ,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, और अटल पेंशन के लाभ बताए गए, न्यूनतम प्रीमियम के साथ अपने और अपने परिवार का भविष्य कैसे सुरक्षित रखें, इस विषय पर चर्चा हुई, साइबर ठगी से बचने के लिए बताए गए उपाय अपना ओटीपी ,पिन और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करने की अपील की गई ,यदि किसी के साथ ऑनलाइन ठगी होती है, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करने की सलाह दी गई, बैंकिंग लोकपाल और नॉमिनी की महत्ता कार्यक्रम के उद्गम पोर्टल के माध्यम से भूली हुई पूंजी खोजने की प्रक्रिया समझाइए गई बैंक खातों में नॉमिनीस दर्ज करने की अनिवार्यता और ग्रहको की समस्या के निवारण हेतु आरबीआई बैंकिंग लोकपाल योजना के बारे में विस्तार से चर्चा हुई आईटीआई बेरला की अधीक्षक, शिक्षकगण और भारी संख्या में प्रशिक्षण लेने वाले इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे , अंत में आए हुए सभी प्रतिभागियों ने वित्तीय अनुशासन अपने और अपने परिवार व समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,


Related News

दाढ़ी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा लोकार्पण के लिए रास्ता देख रही, आसपास पड़ा है कचरे का ढेर

दाढ़ी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा लोकार्पण के लिए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नगर पालिका बेमेतरा , 11 अक्टूबर 2025 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति…
मोहभट्ठा में मवेशियों की देखभाल के लिए बनाई गई समिति, 500 मवेशियों के लिए तीन ग्रामीणों को रखा गया

मोहभट्ठा में मवेशियों की देखभाल के लिए बनाई गई समिति, 500 मवेशियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज ग्राम पंचायत मोहभट्ठा में गाय की व्यवस्था के लिए बनाई गई समिति ,गायों की…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने सुनीं आमजन की समस्याएं, विभिन्न विभागों से संबंधित 40 आवेदन प्राप्त, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने सुनीं आमजन की समस्याएं, विभिन्न विभागों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जनदर्शन में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने सुनीं आमजन की समस्याएं, विभिन्न विभागों से…