• October 12, 2026

दाढ़ी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा लोकार्पण के लिए रास्ता देख रही, आसपास पड़ा है कचरे का ढेर

दाढ़ी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा लोकार्पण के लिए रास्ता देख रही, आसपास पड़ा है कचरे का ढेर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

नगर पालिका बेमेतरा , 11 अक्टूबर 2025 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में लगभग 40 लाख की लागत से अटल परिसर और पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का लोकार्पण किया गया, देवकर नगर पंचायत में अटल परिसर का निर्माण और प्रतिमा स्थापित की गई, कोपरा नगर पंचायत में उपमुख्यमंत्री अरुण साहू ने भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा और अटल परिसर का लोकार्पण किया, नगर पंचायत दाढ़ी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिभा लोकार्पण के लिए रास्ता देख रही है की कब जन्म प्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर होगा, सेवा संकल्प अभियान में लगे जन सेवकों , क्षेत्रीय नेताओं का ध्यान क्यों इस तरफ नहीं जाता, जहां प्रतिमा का लोकार्पण होना है वही डिस्पोजल ,पानी पाउच और नशीले मादक पदार्थ की शीशी , आसपास गंदगी और कूड़े का ढेर जहां कचरे में भोजन तलाश करते मवेशी, गाय, कुत्ते और बकरियां, रोड से लगे हुए ठेले , चाय की टपरी, पान के ठेले,रास्ते को बाधित करते हुए सड़क में अतिक्रमण किए हुए, फल ,सब्जियों के ठेले, नगर पंचायत दाढ़ी की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं, वहीं स्वच्छता, सुंदरता और सफाई की दुहाई देने वाले क्षेत्रीय जन नेताओं का ध्यान केवल चुनाव के समय ही दिखाई देता है, जानकारी लेने पर यह पता चला की पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई कि प्रतिमा परिसर का काम ठेकेदार ने रोक रखा है, जानकारी के अनुसार उस ठेकेदार को कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए नोटिस भी जारी किया गया है,अधूरा काम रुका हुआ है, जिसकी वजह से प्रतिमा के आसपास नशेड़ियों का अड्डा शाम को जगह की तलाश में वहीं बैठ जाते है, क्योंकि सामने ठेले,पान दुकान, सब्जी, फल दुकान आदि होने के कारण पीछे की जगह दिखाई नहीं देती जहां प्रतिमा परिसर बना हुआ है, यह बताना जरूरी है कि इसी रोड पर आगे थाना और तहसील ऑफिस भी है, यहीं मुख्य मार्ग से होते हुए नेताओं, मंत्रियों का काफिला भी गुजरता है, अब देखना यह होगा कि पूर्व प्रधानमंत्री ,भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा परिसर का निर्माण कितनी जल्दी पूरा होता है, यहां की साफ सफाई की व्यवस्था कितनी जल्दी सुधरती ,नशेड़ियों से मुक्त होती है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,


Related News

मोहभट्ठा में मवेशियों की देखभाल के लिए बनाई गई समिति, 500 मवेशियों के लिए तीन ग्रामीणों को रखा गया

मोहभट्ठा में मवेशियों की देखभाल के लिए बनाई गई समिति, 500 मवेशियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज ग्राम पंचायत मोहभट्ठा में गाय की व्यवस्था के लिए बनाई गई समिति ,गायों की…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने सुनीं आमजन की समस्याएं, विभिन्न विभागों से संबंधित 40 आवेदन प्राप्त, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने सुनीं आमजन की समस्याएं, विभिन्न विभागों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जनदर्शन में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने सुनीं आमजन की समस्याएं, विभिन्न विभागों से…
जिला पंचायत सीईओ ने VB-GRAM-G के कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ ने VB-GRAM-G के कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रेमलता पद्माकर ने विकसित भारत…