- October 13, 2026
मही दही गांव में आवारा मवेशियों द्वारा धान की फसल को किया जा रहा चौपट, कार्रवाई की मांग करने पहुंचे ग्रामीण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
मही दही के सरपंच नीलकंठ पटेल ने बतलाया कि गांव के लोग उनके पास पहुंचे और आवारा मवेशियों के वजह से फसल के नुकसान की भरपाई से चिंतित हुए सभी जिला कलेक्टर बेमेतरा सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के पास पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई, बेमेतरा जिला में आवारा मवेशियों के द्वारा फसल तबाह करने की नुकसान पहुंचाने की यह पहली घटना नहीं है इससे पूर्व भी ऐसा कई बार हो चुका है, जिसका मुख्य कारण अपने मवेशियों को रात में छोड़ा जाना है, जिसे आवारा मवेशी कहा जा रहा है वह भी आसपास के किसी गांव के ही होंगे परंतु अभी तक जिला प्रशासन और पशु विभाग ने आवारा मवेशी कहे जाने वाले बेजुबान पशुओं की व्यवस्था के लिए कोई निर्णायक कदम नहीं उठाया है, कुछ गांव के लोगों ने कहा कि जहां पूर्व में हर ग्राम पंचायत में चारागाह की व्यवस्था होती थी ,वही आज कई गांव में चारागाह की उचित व्यवस्था नहीं हो पा रही क्योंकि सरकारी जमीन पर भी लोगों ने लगातार कब्जा किया, अतिक्रमण किया है, जिसके कारण अब लोगों को हो रही है परेशानी, ना ही गायों के चारे की व्यवस्था है, ना पानी के स्थान ही बचे है, बड़ी हिदायतों के बाद दिन भर रखे हुए पशुधन को लोग रात में छोड़ देते हैं, वही पशु आसपास के गांव में फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कहीं ना कहीं पशुपालकों की ही है, वे अपने पशुधन को संभाल कर रखें, जिससे किसी भी किसान की फसल तबाह ना हो, अब यह देखना होगा कि जिला प्रशासन इस बात को लेकर कितनी सजग है और क्या कार्रवाई करती है।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,




