• October 14, 2026

मंत्री दयालदास बघेल और सांसद विजय बघेल बोले – सूर्य से रोशन होगा हर घर, बिजली बिल होगा जीरो

मंत्री दयालदास बघेल और सांसद विजय बघेल बोले – सूर्य से रोशन होगा हर घर, बिजली बिल होगा जीरो

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा। सेवा सेतु अभियान की एक प्रेरक कहानी नवागढ़ से सामने आई है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) दुर्ग क्षेत्र द्वारा नवागढ़ के सतनाम भवन में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना पर आयोजित कार्यक्रम सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भरता की कहानी बन गया।

13 अक्टूबर को आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल और दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान रजक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम की सबसे बड़ी कहानी बनी नवागढ़ के ही हितग्राही श्री केवल प्रसाद सोनवानी की। सोलर पैनल लगने के बाद उनका बिजली बिल -14,261 रुपये आया। यानी बिजली का खर्च खत्म ही नहीं, बल्कि उल्टा खाते में जमा। इस माइनस बिल ने वहां मौजूद सैकड़ों लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया। यही तो है सेवा की असली कहानी – जब योजना जमीन पर उतर कर आम आदमी की जिंदगी बदल दे।

मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि पीएम सूर्यघर योजना सिर्फ बिजली बचाने की योजना नहीं, बल्कि हर घर को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प है। सांसद विजय बघेल ने नागरिकों से अपील की कि छत पर सोलर लगाकर वे प्रधानमंत्री के हरित ऊर्जा के सपने को साकार करें।

*सौर दीदियों और सरपंचों का सम्मान -*

समारोह में CSPDCL दुर्ग के कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट, अतिरिक्त मुख्य अभियंता एस. मनोज, अधीक्षण अभियंता तरुण ठाकुर, कार्यपालन अभियंता धर्मेंद्र भारती, कुंजेश श्रीवास और जे.एस. भटनागर सहित साजा-बेमेतरा के सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

इस दौरान सर्वाधिक सोलर पैनल लगवाने वाली पंचायतों के सरपंच, योजना को गांव-गांव तक पहुंचाने वाली स्व-सहायता समूहों की ‘सोलर दीदियों’, बैंक प्रतिनिधियों, वेंडरों और कुसुम योजना के हितग्राहियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में कार्यपालन अभियंता जे.एस. भटनागर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,


Related News

3 जुआरियों से नगदी रकम एवं 3 नग मोबाईल, 5 नग मोटर सायकल जुमला कीमती लगभग 2,78,100 रुपए जब्त

3 जुआरियों से नगदी रकम एवं 3 नग मोबाईल, 5 नग मोटर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय बेमेतरा में चला स्वच्छता कार्यक्रम, सिविल सर्जन ने अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय बेमेतरा में चला स्वच्छता कार्यक्रम,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा…
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बन रही दाढ़ी से खंडसरा सड़क का काम अधूरा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बन रही दाढ़ी से खंडसरा सड़क…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा दाढ़ी से खंडसरा सड़क मार्ग, इसके कार्य प्रारंभ तिथि…