• October 14, 2026

3 जुआरियों से नगदी रकम एवं 3 नग मोबाईल, 5 नग मोटर सायकल जुमला कीमती लगभग 2,78,100 रुपए जब्त

3 जुआरियों से नगदी रकम एवं 3 नग मोबाईल, 5 नग मोटर सायकल जुमला कीमती लगभग 2,78,100 रुपए जब्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 13 अक्टूबर 2026 को प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक मयंक मिश्रा, चौकी प्रभारी खण्डसरा सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम एवं चौकी खण्डसरा पुलिस टीम द्वारा जरिए मुखबिर सुचना पर बड़े खजरी तालाब पार ग्राम बेरा में रेड कार्यवाही कर 03 जुआड़ी से नगदी रकम 11,100/- रूपये, 03 नग मोबाईल कीमती करीब 22,000/- रूपये, 05 नग मोटर सायकल कीमती करीबन 2,45,000/- रूपये, कुल जुमला कीमती लगभग 2,78,100/- रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया।

*13 अक्टूबर 2026 को* चौकी खण्डसरा पुलिस टीम को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ जुआड़ीयान ग्राम बेरा में बड़े खजरी तालाब पार के पास तास पत्ती पर रूपये पैसौ का दांव लगाकर हारजीत का जुआ खेल रहे हैं कि सुचना पर साइबर सेल एवं चौकी खण्डसरा पुलिस टीम के द्वारा सुचना के अधार पर बड़े खजरी तालाब पार ग्राम बेरा में रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 03 जुआड़ी पकड़े गए।

*जिसमें चौकी खण्डसरा,* थाना बेमेतरा में 01 प्रकरण दर्ज कर 03 जुआडियानो 01. देवलाल ऊर्फ देव कुमार साहू पिता महेश्वर साहू उम्र 27 वर्ष, निवासी सेमरिया चौकी खण्डसरा, 02. टीपू सिंह वर्मा पिता देवेंद्र सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी बेरा, चौकी खण्डसरा, 03. बलराम चौहान पिता बिसौहा सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी रमपुरा, चौकी खंडसरा जिला बेमेतरा के एवं मोटर सायकल क्रमांक CG 25 M 6260 एवं मोटर सायकल क्रमांक CG 25 P 5770, तथा मोटर सायकल क्रमांक CG 25 Q 2949 के चालक।

*उक्त 03 जुआड़ी के* पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 11,100/- रूपये, 03 नग मोबाईल कीमती करीब 22,000/- रूपये, 05 नग मोटर सायकल, मो. सा. क्रमांक CG 25 C 1836, मो. सा. क्रमांक CG 25 N 7822 व मोटर सायकल क्रमांक CG 25 M 6260 एवं मोटर सायकल क्रमांक CG 25 P 5770, तथा मोटर सायकल क्रमांक CG 25 Q 2949, कीमती करीबन 2,45,000/- रूपये, कुल जुमला कीमती लगभग 2,78,100/- रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया। जुआडियों के विरूद्ध धारा 3(2),छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं।

*इस संपूर्ण कार्रवाई में* साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, चौकी प्रभारी खण्डसरा सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक भुषण ठाकुर, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, नुरेश वर्मा, जयकिशन साहू, संतोष धीवर, संजय पाटिल, संजय साहू, यशवंत यादव, चौकी खण्डसरा से आरक्षक स्वप्निल पाण्डेय, योगेन्द्र सोनी सहित साइबर सेल व चौकी खण्डसरा के अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,


Related News

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय बेमेतरा में चला स्वच्छता कार्यक्रम, सिविल सर्जन ने अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय बेमेतरा में चला स्वच्छता कार्यक्रम,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा…
मंत्री दयालदास बघेल और सांसद विजय बघेल बोले – सूर्य से रोशन होगा हर घर, बिजली बिल होगा जीरो

मंत्री दयालदास बघेल और सांसद विजय बघेल बोले – सूर्य से रोशन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। सेवा सेतु अभियान की एक प्रेरक कहानी नवागढ़ से सामने आई…
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बन रही दाढ़ी से खंडसरा सड़क का काम अधूरा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बन रही दाढ़ी से खंडसरा सड़क…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा दाढ़ी से खंडसरा सड़क मार्ग, इसके कार्य प्रारंभ तिथि…