• October 22, 2026

तालाब के बीच हुआ रावण दहन, 110 वर्षों से चली आ रही रामलीला की परंपरा

तालाब के बीच हुआ रावण दहन, 110 वर्षों से चली आ रही रामलीला की परंपरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

तालाब के बीच हुआ रावण दहन, 110 वर्षों से चली आ रही है,रामलीला मंडली की परंपरा ग्राम लेंजवारा में रामलीला के बाद प्रभु राम द्वारा रावण का दहन किया गया, लीला मंडली वालों ने राम भगवान के सुंदर भक्तिमय गीतों से समां बांध दिया, सर्वप्रथम राम लक्ष्मण जानकी सहित हनुमान के रूप में विराजित बच्चों को आरती पूजन कर तिलक लगाकर उनका पूजन किया गया, उसके पश्चात आए हुए अतिथियों का भी तिलक लगाकर स्वागत किया गया, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिथि रूप में पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू, ग्राम लेंजवारा की सरपंच डिगेश्वरी साहू, सोहनलाल साहू पूर्व प्राचार्य ,प्रदेश संयोजक दुर्ग संभाग राकेश साहू, फते साहू, हुलास साहू, चुरामन साहू ,दुष्यंत साहू, और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित है, सरपंच डिगेश्वरी साहू ने बतलाया कि विगत 12 वर्षों से तालाब के बीच में रावण दहन किया जा रहा है और रामलीला का आयोजन 100 वर्षों से अधिक समय से यहां भव्य रूप से मनाया जाता है,जिसमें हजारों की संख्या में आसपास के गांव वाले और नगर वासी उपस्थित रहते हैं, मुख्य अतिथि पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू ने आए हुए अतिथियों का सम्मान किया और रावण दहन के आयोजन में पहुंचे हुए ग्राम वासियों एवं अतिथियों को बधाई और शुभकामनाएं दी, इस ऐतिहासिक परंपरा को बनाए रखने के लिए, आगे भी निरंतर जारी रखने के लिए प्रेरित करने रामलीला मंडली कि उन्होंने प्रशंसा की, प्रदेश संयोजक राकेश साहू ने अंत में गांव के इस कार्यक्रम में शांति और सद्भावना बनाये रखने के लिए आयोजन कर्ता मंडली और गांव के सभी लोगों का आभार प्रदर्शन किया।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,


Related News

पटवारियों की प्रदेश व्यापी हड़ताल अब भी जारी, और भी उग्र करने की तैयारी

पटवारियों की प्रदेश व्यापी हड़ताल अब भी जारी, और भी उग्र करने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज प्रदेश व्यापी पटवारीयों की हड़ताल का बेमेतरा में जय स्तंभ चौक में 9 वां…
शहर के 60 वार्डों और मुख्य मार्गों में 2-3 महीनों से बंद स्ट्रीट लाइटें, नागरिकों में आक्रोश – मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

शहर के 60 वार्डों और मुख्य मार्गों में 2-3 महीनों से बंद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद के नेतृत्व उप नेता…
जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण के पुतले का दहन

जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दुर्ग। असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की…