• October 23, 2026

साइबर सेल एवं थाना बेरला पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही- मोटर सायकल में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा छुपाकर परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार

साइबर सेल एवं थाना बेरला पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही- मोटर सायकल में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा छुपाकर परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

 

बेमेतरा। अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 21 अक्टूबर 2026 को साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू तथा साइबर सेल व थाना बेरला की संयुक्त पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री में संलिप्त पर कार्रवाई तेज करते हुए एक आरोपी रोहन साहू पिता चिंताराम साहू उम्र 29 वर्ष, निवासी खर्रा थाना बेरला जिला बेमेतरा को गिरफ्तार किया हैं जिनके कब्जे से कुल 01 किलो 078 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, कीमती लगभग 12,000/- रूपये, प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 25 G 1082 कीमती करीबन 50,000/- रूपये, 01 नग मोबाईल कीमती करीब 15,000/- रूपये, नगदी रकम 9,900/- रूपये, कुल जुमला कीमती लगभग 86,900/- रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।

*इसी क्रम में 21 अक्टूबर 2026 को* थाना बेरला पुलिस टीम को जरिये मुखबीर से सुचना मिला कि एक मोटर सायकल क्रमांक CG 25 G 1082 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा छुपाकर गोगांव रायपुर तरफ से आनंदगांव कुम्ही होते हुए नहर के रास्ते से होते हुए खर्रा की ओर लाने वाले है कि सूचना पर, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा सूचना के अधार पर चुरैलिन दाई मंदिर ग्राम खर्रा के कुम्ही आनंदगांव की ओर से आने वाले नहर पार रास्ते मे नाकेबंदी कर आरोपी रोहन साहू को अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा छुपाकर मोटर सायकल में परिवहन करते पकड़ा गया।

*जिसमें थाना बेरला में* अवैध मादक पदार्थ गांजा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी रोहन साहू पिता चिंताराम साहू उम्र 29 वर्ष, निवासी खर्रा थाना बेरला जिला बेमेतरा के कब्जे से कुल 01 किलो 078 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, कीमती लगभग 12,000/- रूपये, प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 25 G 1082 कीमती करीबन 50,000/- रूपये, 01 नग मोबाईल कीमती करीब 15,000/- रूपये, नगदी रकम 9,900/- रूपये, कुल जुमला कीमती लगभग 86,900/- रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।

*इस संपूर्ण कार्रवाई में* प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, प्रधान आरक्षक नोहर यादव, पोषण साहू, साइबर सेल से आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, संजय पाटिल, नुरेश वर्मा, जयकिशन साहू, संतोष धीवर, विनोद सिंह थाना बेरला से आरक्षक सुरेन्द्र जांगडे, रामेश्वर पटेल, तुकाराम निषाद, धनसाय मिरे सहित एवं साइबर सेल व थाना बेरला के अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

*समाज पर सकारात्मक प्रभाव:*

आरोपी पर कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।

*बेमेतरा पुलिस का संदेश:अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी।”*

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,


Related News

महापौर अलका बाघमार की अध्यक्षता में एमआईसी की महत्वपूर्ण बैठक, शहर विकास के विभिन्न प्रस्तावों पर लगी मुहर

महापौर अलका बाघमार की अध्यक्षता में एमआईसी की महत्वपूर्ण बैठक, शहर विकास…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। नगर पालिक निगम, दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार…
वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा रायपुर

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   रायपुर, SIR प्रक्रिया एवं कथित वोट चोरी के विरोध में रायपुर शहर जिला…
संयुक्त जिला कार्यालय परिसर के 100 मीटर दायरे में धरना, जुलूस, प्रदर्शन पर प्रतिबंध, धारा 163 लागू

संयुक्त जिला कार्यालय परिसर के 100 मीटर दायरे में धरना, जुलूस, प्रदर्शन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला दण्डाधिकारी प्रतिष्ठा ममगाईं ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में शांति, विधि…