• October 23, 2026

छत्तीसगढ़ में सेवारत शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, अब साल में दो बार होगी विशेष टीईटी परीक्षा

छत्तीसगढ़ में सेवारत शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, अब साल में दो बार होगी विशेष टीईटी परीक्षा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने गैर शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण सेवारत शासकीय शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य सरकार अब निजी तकनीकी सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के जरिए वर्ष में न्यूनतम दो बार टीईटी परीक्षा का आयोजन करेगी।

शासन के निर्णय के अनुसार जिन सेवारत शासकीय शिक्षकों की सेवा अवधि 5 वर्ष या उससे अधिक शेष है, उन्हें सेवा में बने रहने और पदोन्नति के लिए समुचित स्तर की टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।

यह निर्णय माननीय सर्वोच्च न्यायालय के उस निर्देश के परिप्रेक्ष्य में लिया गया है, जिसमें राज्यों को गैर टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों के लिए प्रतिवर्ष न्यूनतम दो बार विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करने को कहा गया है।

*60 हजार से अधिक शिक्षकों को मिलेगा लाभ*

इस विशेष टीईटी परीक्षा से छत्तीसगढ़ में लगभग 60 हजार से अधिक सेवारत शासकीय शिक्षक लाभान्वित होंगे, जिनका टीईटी उत्तीर्ण नहीं होने के कारण सेवा की निरंतरता में व्यवधान आ रहा था। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले शिक्षकों को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

*सामान्य टीईटी परीक्षा का आयोजन अब कर्मचारी चयन मण्डल करेगा*

इसके अतिरिक्त सेवारत शासकीय शिक्षकों एवं अन्य गैर सेवारत अभ्यर्थियों के लिए सामान्य टीईटी परीक्षा के आयोजन हेतु भी राज्य शासन ने निर्णय लिया है। पूर्व में शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा किया जाता था, अब इसके आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल को अधिकृत किया गया है। यह मण्डल वर्ष में कम से कम एक बार सामान्य टीईटी परीक्षा का आयोजन करेगा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,


Related News

युवा रत्न सम्मान योजना, जिले के प्रतिभाशाली युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों से 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

युवा रत्न सम्मान योजना, जिले के प्रतिभाशाली युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों से…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के युवाओं को…
साइबर सेल एवं थाना बेरला पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही- मोटर सायकल में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा छुपाकर परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार

साइबर सेल एवं थाना बेरला पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही- मोटर सायकल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ.…
महापौर अलका बाघमार की अध्यक्षता में एमआईसी की महत्वपूर्ण बैठक, शहर विकास के विभिन्न प्रस्तावों पर लगी मुहर

महापौर अलका बाघमार की अध्यक्षता में एमआईसी की महत्वपूर्ण बैठक, शहर विकास…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। नगर पालिक निगम, दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार…