- October 23, 2026
साजा में निकली मां सरस्वती की विसर्जन यात्रा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
मां महामाया सरस्वती उत्सव समिति, साजा के लोगों ने मां सरस्वती की पूजा और अर्चना के पश्चात, नवरात्रि पर्व पर स्थापित की गई मां सरस्वती की प्रतिमा की आज निकाली विसर्जन यात्रा, इस यात्रा में शंकर भगवान की बारात नंदी पर सवार होकर शिव पार्वती के साथ शिव गण बने कलाकारों ने नाचते गाते हुए , बड़े ही धूमधाम से मां सरस्वती की प्रतिमा की विदाई की, जिसमें ट्रैक्टर में मां सरस्वती का बैनर लगा हुआ था और उसमें बच्चों के साथ समिति के लोगों ने भगवा साफा पहन रखा था, इस यात्रा को देखने के लिए लोगों का जन सैलाब एकत्रित हो गया, बड़ी ही भव्यता के साथ धूमधाम से मां सरस्वती की यह यात्रा महामाया मंदिर के पास से निकली , भगवान शंकर और मां पार्वती विशाल नंदी पर सवार होकर भक्तिमय गानों के साथ झूमते गाते हुए झांकी के रूप में निकले, बड़ी संख्या में इस यात्रा में बच्चों , बुजुर्गों और महिलाओं ने भाग लिया , सबसे ज्यादा उत्साह युवाओं में देखा गया।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,




