• October 25, 2026

सेवा सेतु से आसान हुई जनसेवा, जोगेंद्र वर्मा के नाम परिवर्तन की प्रक्रिया राजपत्र में हुई पूरी

सेवा सेतु से आसान हुई जनसेवा, जोगेंद्र वर्मा के नाम परिवर्तन की प्रक्रिया राजपत्र में हुई पूरी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन की जनहितकारी पहल ‘सेवा सेतु – जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’ आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुलभ और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और डिजिटल जनसेवा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में बेमेतरा जिले के ग्राम कतेली निवासी जोगेंद्र वर्मा को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से राजपत्र में नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी होने से बड़ी सुविधा मिली है।

*ऑनलाइन प्रक्रिया से मिली राहत, समय और धन की हुई बचत*

ग्राम कतेली, तहसील एवं जिला बेमेतरा निवासी जोगेंद्र वर्मा ने राजपत्र में अपने नाम परिवर्तन के प्रकाशन के लिए तहसील कार्यालय बेमेतरा में आवेदन प्रस्तुत किया था। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी हुई और उन्हें बेमेतरा से ही राजपत्र में नाम परिवर्तन की सुविधा प्राप्त हुई। इससे उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिली तथा समय और धन की बचत हुई।

जोगेंद्र वर्मा ने बताया कि घर के नजदीक शासकीय सेवा उपलब्ध होने से प्रक्रिया काफी सुविधाजनक रही। डिजिटल माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के कारण उन्हें आवश्यक कार्य के लिए दूर जाने की परेशानी नहीं उठानी पड़ी।

*सभी दस्तावेजों में एक समान नाम रखने में मिलेगी सुविधा*

जोगेंद्र वर्मा ने बताया कि राजपत्र में नाम परिवर्तन के प्रकाशन के बाद वे आधार कार्ड, शैक्षणिक दस्तावेजों, वित्तीय दस्तावेजों, राशन कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों में नाम संबंधी सुधार करवा सकेंगे। इससे सभी दस्तावेजों में एक समान नाम रखने में सुविधा होगी और शासकीय योजनाओं तथा अन्य सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में नाम संबंधी विसंगतियों के कारण होने वाली परेशानियों को कम करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने इस सुविधा के लिए *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ शासन, जिला प्रशासन बेमेतरा तथा संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दिया।* उन्होंने कहा कि इस तरह की जनसुविधाएं आम नागरिकों के लिए राहतकारी हैं और शासन की सेवाओं को जनता के करीब लाने में सहायक हैं।

*सेवा सेतु : सुशासन और जनसुविधा की प्रभावी पहल*

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से शासकीय सेवाओं को नागरिकों के नजदीक पहुंचाने, प्रक्रियाओं को सरल बनाने तथा समय और धन की बचत सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया से पारदर्शिता को बढ़ावा मिलता है और नागरिकों को सुविधाजनक तरीके से सेवाएं प्राप्त करने का अवसर मिलता है।

जोगेंद्र वर्मा का अनुभव इस बात का उदाहरण है कि डिजिटल जनसेवाएं आम नागरिकों के जीवन को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,


Related News

एच.आई.वी. सघन प्रचार-प्रसार अभियान के तहत विकासखण्ड साजा में जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित

एच.आई.वी. सघन प्रचार-प्रसार अभियान के तहत विकासखण्ड साजा में जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) एवं छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के…
अवैध शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

अवैध शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ.…
शासकीय सम्पत्ति को बेईमानी पूर्वक गबन, दुरुपयोग कर विश्वासघात करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

शासकीय सम्पत्ति को बेईमानी पूर्वक गबन, दुरुपयोग कर विश्वासघात करने के मामले…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । प्रार्थी  प्राची केशरवानी खाद्य निरीक्षक नवागढ़ जिला बेमेतरा थाना नांदघाट ने…