- October 30, 2026
प्रधानमंत्री आवास में बंदरबाट, पार्षद व पार्षद पुत्र को जारी कर दिया भवन अनुज्ञा पत्र, कार्रवाई नहीं होने पर धरने पर बैठे देवकर नगर पंचायत के अध्यक्ष

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा।
नगर पंचायत देवकर अध्यक्ष सुरेश सीहोरे ने 9 सूत्री मांगों को लेकर सचिव नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग से शिकायत की है। लिखित आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पंचायत देवकर की कार्रवाई बिना सूचना और चर्चा के दस्तावेज से उनको दूर रखा जाता है। दुर्व्यवहार किया जाता है ,प्रशासनिक संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है, प्रधानमंत्री आवास योजना में अजय अग्रवाल पिता लालू अग्रवाल का वार्ड 5 में आवास स्वीकृत हुआ था, जिसको नगर पंचायत के कर्मियों के साथ मिलकर शासकीय योजनाओं का दस्तावेजों में कूट रचना कर वार्ड क्रमांक 2 में स्थित संयुक्त पारिवारिक भूमि पर अवैधानिक रूप से बनाकर लाभ लिया गया ,जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई, नगर पालिका अधिनियम की धारा 84 का उल्लंघन कर नगर पंचायत में निर्वाचित पार्षद व पार्षद पुत्र को प्रधानमंत्री आवास योजना का अनुज्ञा भवन पत्र जारी किया गया, एन जी टी नियमों के बफर जोन दायरे में आ रहे तालाब किनारे अमानक स्तर सामग्री से सीसी रोड का निर्माण किया गया, वार्ड नंबर 6 मुक्तिधाम से आहता निर्माण में लोकल घाट की मिट्टी मिली रेत,जंग लगा सरिया, डैमेज ईंट व पानी तराई के अभाव में आहता निर्माण किया जा रहा है ,शिकायत के बाद भी कार्य को बंद नहीं किया गया, नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत भवन निर्माण अनुज्ञा जारी कर कुछ का कुछ समय बाद अनुज्ञा निरस्त कर देना अनेक संदेह को जन्म देता है ,नगर पंचायत में पहले से ही सब इंजीनियर, लेखपाल सहायक निरीक्षक, लिपिक होते हुए भी चतुर्थ श्रेणी वाहन चालक सोहन साहू को जन सूचना अधिकारी और लोक निर्माण विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग का कार्य देना ,गंभीर अनियमितता है उसके स्थान पर प्लेसमेंट से वाहन चालक रखकर शासन को वित्तीय नुकसान पहुंचाना ,जांच पर कड़ी कार्रवाई करें ,निर्माण कार्य वह प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सीएमओ देवकर की भूमिका जांच व कार्यवाही की शिकायत जिला बेमेतरा में 23 फरवरी को की गई थी, जिला प्रशासन द्वारा जांच से पहले सीएमओ के द्वारा सक्षम अधिकारी के बिना अनुमति के दैनिक अखबार नवभारत, हरिभूमि ,पत्रिका दैनिक भास्कर में प्रकाशित देवकर नगर पंचायत के निर्माण कार्य और आवास योजना में गड़बड़ी के आरोप ,अध्यक्ष ने कलेक्टर से की शिकायत शीर्षक से प्रकाशित खबर को पूर्ण रूप से काल्पनिक एवं निराधार बताकर 26 फरवरी को सीएमओ के द्वारा जनसंपर्क विभाग बेमेतरा को खंडन प्रतिवेदन जारी किया गया जो कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1965 का उल्लंघन है ,पिछले नगरी निकाय चुनाव आचार संहिता के दौरान जेम पोर्टल के माध्यम से बाजार भाव लगभग 13.50 लाख के मेन लोडर को 22.50 लाख में खरीदी गई, आदि विषयों को लेकर नगर पंचायत देवकर अध्यक्ष सुरेश सीहोरे ने बस स्टैंड देवकर में आमरण अनशन पर बैठ गए हैं उन्होंने अपने मांग पत्र में शिकायत की है की ऊपर वर्णित गड़बड़ी, प्रधानमंत्री आवास योजना में व्याप्त अनियमित एवं प्रशासनिक अव्यवस्था एवं अध्यक्ष के अधिकारों का हनन किए जाने की जांच होनी चाहिए और आरोपित अधिकारी की विरुद्ध निलंबन और रिकवरी की कार्रवाई की जाए साथ ही जांच प्रक्रिया के दौरान उन्होंने प्रार्थना की कि उन्हें भी उपस्थित होने का अवसर दिया जाए।
सीएमओ केशराम साहू ने कहा – लगाए गए आरोप निराधार
नगर पंचायत देवकर अध्यक्ष सुरेश सीहोरे के लगाए गंभीर आरोपों पर पलटवार करते हुए उनके आरोपों का क्या जवाब दिया, देवकर सीएमओ केशराम साहू ने कहां की जो भी उन्हें जानकारी चाहिए, दी जाती है , उनका आरोप निराधार है मिथ्या है , तथ्यात्मक और साक्ष्य प्रस्तुत कर बात रखने की बात सीएमओ देवकर ने की, उन्होंने लगाए गए गंभीर आरोपों को जनप्रतिनिधियों के सहयोग से दूर करने का कोई रास्ता अपनाने , विकास में सहयोग की बात कही, डेढ़ वर्ष के अधिक अंतराल हो जाने पर भी बैठक के माध्यम से जानकारी में सहयोग न होने के कारण देवकर में अन्य कई कार्य पेंडिंग पड़े हुए हैं, बहरहाल स्थिति चाहे जो हो जांच का विषय है, इस तरीके से जनप्रतिनिधियों का आपस में उलझे रहने से देवकर के विकास की स्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है, देखना यह होगा कि आगे आने वाले समय में देवकर के विकास की गति क्या होती है।
समस्त कांग्रेस पार्षदगण ने एकत्रित होकर तहसीलदार देवकर को ज्ञापन सौंपा
जिसमें लिखा गया कि नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश सीहोरे द्वारा आमरण अनशन कर देवकर मंच से समस्त कांग्रेस पार्षद के खिलाफ किए गए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग दोगला, हरामखोर शब्दों का उपयोग कर सभी को सार्वजनिक रूप से अपमान किए जाने का कार्य किया जा रहा है, क्योंकि सभी पार्षद निर्वाचित है उसके द्वारा इन शब्दों का उपयोग कर सभी पार्षदों को मानसिक रूप से आहत किया गया है ,जिसके कारण नगर के सभी लोग आहत है उक्त व्यक्ति द्वारा केवल अप्रत्यक्ष रूप में पार्षदों ,नगर के सभी जनता व विशेष रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के खिलाफ भी अप शब्दों का उपयोग कर अपमानित किए जाने का कार्य किया जा रहा है सुरेश सीहोरे द्वारा यह सब कार्य केवल अपने चुनावी वादों को पूरा न कर पाने के झल्लाहट में किया जा रहा है, इसके खिलाफ सभी पार्षद द्वारा नगर में दिनांक 31.10.2026 शनिवार को अध्यक्ष का पुतला दहन किया जाएगा ,नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा यह यह व्यवहार लगातार 12 माह से अनवरत जारी है ,अध्यक्ष अपने इस कार्यकाल में आज तक किसी प्रकार से अपने कर्तव्यों का पालन नहीं किया ,उनके द्वारा 9 बिंदुओं के माध्यम से अनशन कर जो आरोप लगाया जा रहा है जो पूर्णत निराधार है यह अपने किए गए घोषणा की पूर्ति नहीं कर पाने के तहत भ्रामक आरोप लगा रहे हैं जो की पूर्णता मिथ्या है सभी कांग्रेस पार्षदों ने अनुरोध किया है कि अध्यक्ष को अपने कर्तव्य का पालन न करने के कारण नगर का विकास पूर्णता रुका हुआ है, अतः अध्यक्ष को पद से बर्खास्त किया जाए।
समस्त पार्षद, विधायक प्रतिनिधि एवं एल्डर मैन ने तहसीलदार देवकर को सौंपा ज्ञापन
लिखित ज्ञापन में उल्लेखित है कि मंच से नगर पंचायत देवकर के समस्त भाजपा पार्षद विधायक प्रतिनिधि एवं एल्डरमैन के खिलाफ किए गए आपत्तिजनक शब्दों का उल्लेख कर सभी को सार्वजनिक रूप से अपमानित किए जाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे सभी पार्षद , मानसिक रूप से आहत हुए हैं इस कारण नगर के सभी लोगों में आक्रोश है उक्त व्यक्ति द्वारा केवल पार्षदों को ही नहीं अपितु अप्रत्यक्ष रूप से विधायक ईश्वर साहू साजा के खिलाफ भी अब शब्दों का उपयोग कर उन्हें अपमानित किया जा रहा है सुरेश सीहोरे द्वारा यह सब कार्य केवल अपने चुनावी वादों को पूरा न कर पाने की कारण किया जा रहा है जिसके खिलाफ सभी पार्षद राज्य शासन द्वारा मनोनीत पार्षदों द्वारा नगर में दिनांक 31.10.2026 शनिवार को अध्यक्ष का पुतला दहन किया जाएगा, जिसकी जानकारी दी गई है, नौ बिंदुओं के माध्यम से अनशन कर जो आरोप लगाया जा रहा है वह पूर्णत निराधार है यह अपने किए हुए घोषणा की पूर्ति नहीं कर पाने के तक ब्राह्मण का आरोप लगा रहे हैं जो की पूर्णता मिथ्या है, अध्यक्ष को अपने कर्तव्य का पालन ना करने के कारण नगर का विकास पूर्णता रुका हुआ है अध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग पार्षद, विधायक प्रतिनिधि एवं एल्डरमैन नगर पंचायत देवकर द्वारा की गई है।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,




