• October 30, 2026

रोल ऑब्जर्वर ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण, दावा-आपत्ति की तिथि 3 नवंबर तक बढ़ी

रोल ऑब्जर्वर ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण, दावा-आपत्ति की तिथि 3 नवंबर तक बढ़ी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर द्वारा नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2026 के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। आयोग द्वारा दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 3 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण 6 नवंबर 2026 तक किया जाएगा।

इसी क्रम में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य के लिए आयोग द्वारा नियुक्त रोल ऑब्जर्वर एवं अपर कलेक्टर रायपुर सुश्री अभिलाषा पैकरा ने 30 अक्टूबर 2026 को बेमेतरा जिले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जिले में चल रहे निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली।

उल्लेखनीय है कि जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के अंतर्गत सरपंच के 3 एवं पंच के 14 रिक्त पदों पर उप निर्वाचन तथा नगर पंचायत मारो के आम निर्वाचन के लिए मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। निरीक्षण के दौरान सुश्री पैकरा ने नगर पंचायत मारो में निर्धारित स्थल पर पहुंचकर मतदाता सूची से संबंधित प्राप्त हो रहे दावा-आपत्तियों की प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने वहां कार्यरत प्राधिकृत कर्मचारियों से चर्चा कर पुनरीक्षण कार्य की प्रगति एवं प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।

रोल ऑब्जर्वर सुश्री पैकरा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्य पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ निर्धारित नियमों के अनुरूप किया जाए। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे, इसके लिए प्राप्त दावा-आपत्तियों का नियमानुसार परीक्षण एवं निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार हो सके।

निरीक्षण के दौरान सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार नांदघाट श्री सुमीत देवांगन, लाइजनिंग ऑफिसर एवं सहायक संचालक मत्स्य विभाग जिला बेमेतरा श्रीमती अनीता भारद्वाज तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत मारो श्री मनीष ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,


Related News

कलेक्टरेट परिसर में आधार सेवा केंद्र का पुनः संचालन शुरू, आम नागरिकों को मिलेगी बड़ी सुविधा

कलेक्टरेट परिसर में आधार सेवा केंद्र का पुनः संचालन शुरू, आम नागरिकों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। आम नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएं सुगमता एवं सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध…
प्रधानमंत्री आवास में बंदरबाट, पार्षद व पार्षद पुत्र को जारी कर दिया भवन अनुज्ञा पत्र, कार्रवाई नहीं होने पर धरने पर बैठे देवकर नगर पंचायत के अध्यक्ष

प्रधानमंत्री आवास में बंदरबाट, पार्षद व पार्षद पुत्र को जारी कर दिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। नगर पंचायत देवकर अध्यक्ष सुरेश सीहोरे ने 9 सूत्री मांगों को लेकर…
1 नवंबर की दिल्ली महारैली के लिए दुर्ग शहर से सैकड़ों कांग्रेसजन रवाना, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में रेल एवं बसों से दिल्ली पहुंचेंगे कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेता विमान से होंगे शामिल

1 नवंबर की दिल्ली महारैली के लिए दुर्ग शहर से सैकड़ों कांग्रेसजन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 1 नवंबर…