• November 1, 2026

अर्नब तूफान से फसल क्षति का उप संचालक कृषि ने किया निरीक्षण, किसानों को दी बीमा व राहत की जानकारी

अर्नब तूफान से फसल क्षति का उप संचालक कृषि ने किया निरीक्षण, किसानों को दी बीमा व राहत की जानकारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। जिले में विगत दिनों आए अर्नब तूफान के प्रभाव से खरीफ फसलों को हुए नुकसान के आकलन हेतु आज उप संचालक कृषि श्री मोरध्वज डडसेना ने विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कठिया एवं जेवरा का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक कृषि, फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

निरीक्षण में पाया गया कि दोनों ग्रामों में लगभग 5 से 10 प्रतिशत फसल आंशिक रूप से गिरी हुई है, जबकि कृषकों द्वारा भी नुकसान कम होना बताया गया। साथ ही लगभग 85 प्रतिशत फसल अपरिपक्व अवस्था में पाई गई।

*किसानों को दी गई सलाह*

किसानों को सलाह दिया गया कि जिन खेतों में फसल गिरने के साथ पानी भराव है, वे तत्काल अतिरिक्त पानी की निकासी करें। जिन कृषकों ने फसल कटाई के बाद उपज खेत में ही रखी है और बारिश से नुकसान हुआ है, वे 72 घंटे के भीतर फसल बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर अनिवार्य रूप से सूचना दें, ताकि बीमा लाभ मिल सके।

उन्होंने मैदानी अमले को निर्देशित किया कि राजस्व विभाग से समन्वय कर प्रभावित कृषकों की जानकारी संकलित करें और पात्र किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र RBC 6(4) के तहत राहत राशि दिलाने की कार्रवाई करें।

उप संचालक कृषि ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग फसलों की स्थिति पर सतत निगरानी रख रहा है और प्रभावित किसानों को शासन की योजनाओं के अनुरूप हर संभव सहायता दी जाएगी।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,


Related News

कोदवा सुरुंगदहरा में 3.77 करोड़ का उच्च स्तरीय पुलमय पहुंच मार्ग का निर्माण अधूरा, बनीं ग्रामीणों की मुसीबत

कोदवा सुरुंगदहरा में 3.77 करोड़ का उच्च स्तरीय पुलमय पहुंच मार्ग का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा । बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा अंतर्गत पीडब्ल्यूडी सेतु विभाग का एक और…
राष्ट्रीय एकता दिवस पर बेमेतरा पुलिस ने जिले के 16 स्थलों पर कराया एकता परेड-2026 का सीधा प्रसारण

राष्ट्रीय एकता दिवस पर बेमेतरा पुलिस ने जिले के 16 स्थलों पर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा   अखंड भारत के शिल्पी एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं…
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव बेमेतरा में 2 को, सांसद विजय बघेल होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव बेमेतरा में 2 को, सांसद विजय बघेल होंगे कार्यक्रम के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा…