• November 1, 2026

कोदवा सुरुंगदहरा में 3.77 करोड़ का उच्च स्तरीय पुलमय पहुंच मार्ग का निर्माण अधूरा, बनीं ग्रामीणों की मुसीबत

कोदवा सुरुंगदहरा में 3.77 करोड़ का उच्च स्तरीय पुलमय पहुंच मार्ग का निर्माण अधूरा, बनीं ग्रामीणों की मुसीबत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा । बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा अंतर्गत पीडब्ल्यूडी सेतु विभाग का एक और समय सीमा का मामला सामने आया है। जहां सकरी नदी पर उच्च स्तरीय पुल और पहुँच मार्ग का निर्माण किया जा रहा हैं। 14/10/2024 को पूर्ण हो जाना था, लेकिन समय सीमा के बाद भी अब तक 24 माह बीतने को हैं। मगर पुल निर्माण कार्य अब तक अपूर्ण हैं। पुल के अपूर्ण निर्माण कार्य से राहगीरों व क्षेत्रवासियों को आवागमन में परेशानियों व दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं।

*मंत्री के गृह क्षेत्र में भी मंत्री को तवज्जों नहीं*
ज्ञात हो कि बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा अंतर्गत दाढ़ी तहसील क्षेत्र में ग्राम सुरुंगदहरा में कोदवा सुरुंगदहरा मार्ग पर सकरी नदी पर 377.15 लाख की लागत राशि की स्वीकृति का उच्च स्तरीय पुल और पहुँच मार्ग का निर्माण किया जा रहा हैं। जो कि स्वयं मंत्री दयाल दास बघेल का गृह विधानसभा क्षेत्र हैं। उसके बाद भी यह पुल 14/10/2024 को पूर्ण हो जाना था, लेकिन समय सीमा के बाद भी अब तक 24 माह बीतने को हैं। मगर पुल निर्माण कार्य अब तक अपूर्ण हैं। विभाग की इस प्रकार के कार्य को देख कर लगता है कि उन्हें मंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र का कार्य होने के बाद भी मंत्री की कोई अहमियत नहीं हैं।

*सुरुंगदहरा के सकरी नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण*
बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा अंतर्गत ग्राम सुरुंगदहरा में कोदवा सुरुंगदहरा मार्ग पर सकरी नदी पर बन रहा उच्च स्तरीय पुल और पहुँच मार्ग का निर्माण किया जा रहा हैं। जिसके निर्माण के लिए शासन द्वारा 377.15 लाख की स्वीकृति की गई थी। जिसके निर्माण कार्य के लिए ठेकेदार को कार्यादेश 15/09/2023 को जारी कर 14/10/2024 का समय सीमा निर्धारित किया गया था। मगर अब समय सीमा को खत्म हुए भी 24 महीने बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है, जबकि इसे पूर्ण करने की समय सीमा 14/10/2024 निर्धारित की गई थी।

*योजना और वित्तीय स्थिति*
*प्रशासनिक स्वीकृति :* 377.15 लाख
*तकनीकी स्वीकृति :* 368.45 लाख
*कार्यादेश एवं अनुबंध समय :* कार्यादेश 15/09/2023 को जारी किया गया था और अनुबंध के अनुसार कार्य पूरा करने की अवधि 14/10/2024 तय की गई थी।

*जिलें में कार्यालय व अधिकारी लापता*
जिले में सेतु निर्माण विभाग (PWD Bridge Division) का न तो कोई स्थाई कार्यालय है और न ही जिम्मेदार अधिकारी बेमेतरा में बैठते हैं। जानकारी के अनुसार विभाग का डिवीजन ऑफिस दुर्ग एवं सब डिविजन ऑफिस कवर्धा से संचालित होती हैं। विभागीय अनदेखी के कारण ठेकेदार द्वारा कार्य में घोर लापरवाही बरती जा रही है, जिससे शासन की मंशा और जन-सुविधा के उद्देश्यों को झटका लग रहा है।

*परियोजना का तकनीकी विवरण*
*पुल की लंबाई :* 105 मीटर
*कुल पाये :* 2 अबटमेंट, 6 पियर
*कुल स्लैब :* 7 नग (7*15 मीटर)
*पहुँच मार्ग की लंबाई :* 180 मीटर

*समीक्षा व टीएल बैठक का क्या औचित्य*
जिला प्रशासन की समय सीमा और समीक्षा बैठकों के दावों की पोल खोलता एक और नया मामला सामने आया। पीडब्ल्यूडी सेतु विभाग के खम्हरिया डी में उच्च स्तरीय पुलमय पहुंच मार्ग अपने समय सीमा के बाद भी अब तक अपूर्ण हैं। ऐसे में प्रशासन की समीक्षा बैठक व टीएल बैठक का क्या ही औचित्य रह जाता हैं।

*सुविधा बनीं समस्या व मुसीबत*
इस उच्च स्तरीय पुलमय पहुंच मार्ग को बारिश के पूर्व पूर्ण हो जाना था, मगर अब तक की स्थिति में अपूर्ण हैं। जिससे विभाग व ठेकेदार द्वारा सरकार की मंशा को पलीता लगाया जा रहा हैं। सुविधा के जिस उद्देश्य को लेकर सरकार द्वारा स्वीकृति दी गई वह जमीनी स्तर पर लोगों के लिए उल्टे समस्या व मुसीबत बन गई हैं। बरसात में राहगीरों व क्षेत्रवासियों को इस मुसीबत का सामना रोज करना पड़ रहा हैं।

*परेशानी, आक्रोश, सवाल*
समय सीमा बीत जाने के बाद भी कार्य पूरा न होने से स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते ग्रामीणों में विभाग व ठेकेदार के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त हैं। वहीं जिले में सेतु विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति से इस परियोजना की निगरानी व गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,


Related News

राष्ट्रीय एकता दिवस पर बेमेतरा पुलिस ने जिले के 16 स्थलों पर कराया एकता परेड-2026 का सीधा प्रसारण

राष्ट्रीय एकता दिवस पर बेमेतरा पुलिस ने जिले के 16 स्थलों पर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा   अखंड भारत के शिल्पी एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं…
अर्नब तूफान से फसल क्षति का उप संचालक कृषि ने किया निरीक्षण, किसानों को दी बीमा व राहत की जानकारी

अर्नब तूफान से फसल क्षति का उप संचालक कृषि ने किया निरीक्षण,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में विगत दिनों आए अर्नब तूफान के प्रभाव से खरीफ फसलों…
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव बेमेतरा में 2 को, सांसद विजय बघेल होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव बेमेतरा में 2 को, सांसद विजय बघेल होंगे कार्यक्रम के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा…