• November 2, 2026

सेवा सेतु पोर्टल से अब ऑनलाइन जारी होंगे विद्यार्थियों के स्थानांतरण प्रमाण पत्र

सेवा सेतु पोर्टल से अब ऑनलाइन जारी होंगे विद्यार्थियों के स्थानांतरण प्रमाण पत्र

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा।  शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभा कक्ष में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) एवं सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC) जारी करने की प्रक्रिया को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों के प्राचार्य एवं संकुल प्रभारी शामिल हुए।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल ने बताया कि सभी संकुलों में MBU के लिए आधार ऑपरेटरों द्वारा कैंप लगाया जा रहा है। सभी संकुल प्रभारी और आधार ऑपरेटर आपसी समन्वय से कैंप को सफल बनाएं। उन्होंने प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों को कैंप स्थल पर विद्युत, बैठक व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शिक्षा विभाग के प्रोग्रामर श्री निहिल वर्मा ने 5 से 7 वर्ष एवं 15 से 17 वर्ष के स्कूली छात्र-छात्राओं के लंबित MBU की संकुलवार एवं विद्यालयवार स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत कर यू-डाइस पोर्टल पर नियमित अपडेट करने के निर्देश दिए।

ई-जिला प्रबंधक श्री महेन्द्र कुमार वर्मा ने सेवा सेतु पोर्टल पर ऑनलाइन टीसी जारी करने की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब विद्यार्थियों को टीसी के लिए सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिलेगी। इस दौरान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (DSC) तैयार करने, DSC के माध्यम से ऑनलाइन अनुमोदन एवं तकनीकी समस्याओं के समाधान के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन टीसी के लिए विद्यार्थी का आधार कार्ड, पालक का आधार कार्ड, अंतिम वर्ष की अंकसूची एवं पालक सहमति पत्र सहित निर्धारित दस्तावेज आवश्यक होंगे।

इस डिजिटल पहल से विद्यार्थियों एवं पालकों को टीसी के लिए विद्यालय या कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ऑनलाइन व्यवस्था से प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और समयबद्ध होगी, जिससे दूसरे विद्यालय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,


Related News

बेमेतरा पुलिस ने जुआ खेलते 7 लोगों को किया गिरफ्तार, 5440 रुपये कैश जब्त

बेमेतरा पुलिस ने जुआ खेलते 7 लोगों को किया गिरफ्तार, 5440 रुपये…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश…
नांदघाट क्षेत्र में खड़े दो कंटेनर ट्रकों से 550 लीटर डीजल की चोरी, 9 आरोपी गिरफ्तार

नांदघाट क्षेत्र में खड़े दो कंटेनर ट्रकों से 550 लीटर डीजल की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दिनांक 26.10.2026 को प्रार्थी अनीश कुमार बघेल पिता रामसिंह बघेल, उम्र 35 वर्ष,…
कांग्रेस की रामलीला मैदान की सभा और रैली जनता का समर्थन जुटाने में विफल, विपक्ष के आरोपों में हताशा झलकती है – अजय तिवारी

कांग्रेस की रामलीला मैदान की सभा और रैली जनता का समर्थन जुटाने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग/ रामलीला मैदान में कांग्रेस एवं विपक्षी गठबंधन द्वारा आयोजित सभा और…