- November 2, 2026
नांदघाट क्षेत्र में खड़े दो कंटेनर ट्रकों से 550 लीटर डीजल की चोरी, 9 आरोपी गिरफ्तार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दिनांक 26.10.2026 को प्रार्थी अनीश कुमार बघेल पिता रामसिंह बघेल, उम्र 35 वर्ष, निवासी नांदनी, बण्डोल, जिला सिवनी (मध्यप्रदेश) द्वारा थाना नांदघाट में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह कंटेनर ट्रक चालक का काम करता है। दिनांक 25.10.2026 को संदीप लॉजिस्टिक कंपनी के कंटेनर ट्रक क्रमांक CG 04 RB 1155 में नागपुर से हल्दीराम नमकीन का सामान लोड कर झारखंड के लिए रवाना हुआ था। उसके साथ नागपुर लॉजिस्टिक का एक अन्य कंटेनर ट्रक क्रमांक MH 49 BZ 7621 का चालक शंकर सिडाम भी सामान लेकर झारखंड जा रहा था। दोनों वाहन साथ-साथ चल रहे थे।
*दिनांक 26.10.2026 को* रायपुर-बिलासपुर मार्ग NH-130 स्थित ग्राम चिचोली के जियो पेट्रोल पंप पहुंचे। रात्रि होने के कारण दोनों चालकों ने अपने-अपने कंटेनर ट्रकों को पेट्रोल पंप के पार्किंग स्थल में खड़ा कर रात्रि करीब 01:00 बजे वाहनों में सो गए। सुबह करीब 06:00 बजे जब प्रार्थी उठा तो उसने देखा कि उसके कंटेनर ट्रक की डीजल टंकी का ढक्कन खुला हुआ था तथा टंकी से डीजल गायब था।
*इसके बाद उसने* अपने साथी शंकर सिडाम को जगाकर उसके वाहन की डीजल टंकी की जांच की, तो उसके कंटेनर ट्रक की टंकी का ढक्कन भी खुला मिला तथा उसमें से भी डीजल चोरी हो चुका था। अज्ञात आरोपी द्वारा दिनांक 26.10.2026 की रात्रि करीब 01:00 बजे से सुबह 06:00 बजे के मध्य दोनों वाहनों की डीजल टंकियों से कुल 550 लीटर डीजल, जिसमें एक वाहन से 350 लीटर एवं दूसरे वाहन से 200 लीटर डीजल, जुमला कीमती 54,450 रुपये चोरी कर लिया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नांदघाट में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 303(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*घटना की सूचना वरिष्ट* अधिकारियों को दी गई, मामले की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसाल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, थाना प्रभारी सिअी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक मयंक मिश्रा, सउनि कंवल सिंह नेताम को अपराध विवेचना हेतु साइबर व थाना स्टाफ के साथ लगाया गया।
*प्रकरण में विवेचना के दौरान* जरिये मुखबीर की सूचना पर दिनांक 31.10.2026 को आरोपी निखिलदास, सुरज कुर्रे, मनीष कुमार जांगड़े उर्फ मोना, संजीत कुमार अनंत, जयकरण खुंटे, शुभम जांगड़े, रेशम उर्फ मोनु यादव, एवं राजेश कोयल को घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर पता चला कि सभी लोग एक साथ रोड किनारे खड़े वाहनो से डीजल की चोरी करते है चोरी की डीजल को बेच कर पैसा प्राप्त होता है उसे आपस में बांट कर पैसा का उपयोग करना तथा सभी लोग मिलकर उपेन्द्र यादव के स्कार्पियो क्रमांक सी जी 12 बी व्ही 4596 एवं राजेश कोयल के स्कार्पियो क्रमांक सी जी 11 बी एस 6684 का आरटीओ द्वारा जारी वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर डिजिटल नंबर प्लेट का फेरबदल कर वाहनो से डीजल चोरी करने के समय में स्कार्पियों वाहन में फर्जी नंबर सी जी 10 बी ए 7969 कम्युटराईड पंजीयन नंबर का उपयोग करना।
*प्रकरण में आरोपीगण* एक दुसरे के मोबाईल नंबर से संपर्क में रहकर चोरी करना तथा अलग-अलग जगह से डीजल की चोरी किये करने की बात सामने आया। डीजल को शासन द्वारा निर्धारित मुल्य की राशि में फेरबदल कर अन्य लोगो को बेच देना। माह अगस्त 2026 में बेमेतरा क्षेत्र के रांका के आदिशक्ति ढाबा के पास खड़े वाहन से करीबन 500 लीटर डीजल, माह सितम्बर में ग्राम बेतर बिजली आफिस के पास से करीबन 100 लीटर डीजल जांजगीर बाराद्वार से 270 लीटर डीजल सिमगा क्षेत्र से करीबन 170 लीटर डीजल दिनांक 29.10.2026 को ढेका बिलासपुर के पास ट्रक से करीबन 250 लीटर डीजल, सैगोना बेमेतरा से 300 लीटर डीजल चोरी करना एवं घटना दिनांक 26.10.2026 को सरगांव के पास रोड किनारे खड़े ट्रक से करीबन 150 लीटर डीजल चोरी करने के बाद रात करीबन 01 बजे ग्राम टेमरी जियो पेट्रोल पंप के पास रोड किनारे खड़े कंटेनर ट्रक क्रमांक सीजी 04 आर बी 1155 से करीबन 350 लीटर डीजल एवं कंटेनर क्रमांक एम एच 49 बी जेड 7621 से करीबन 200 लीटर डीजल दोनो ट्रकों की टंकी को लोहे के राड से लाक को तोड़कर पाईप के माध्यम से दोनो ट्रकों से करीबन 550 लीटर डीजल की चोरी किये बेचकर पैसा प्राप्त कर सभी लोग आपस में बांटकर पैसा का उपयोग किये है एवं दिनांक 30.10.2026 को रात में मस्तुरी के पास रोड किनारे खडे टूलर से करीबन 40 लीटर डीजल सरगांव क्षेत्र मे दो जगह से एक एक ट्रक से करीबन 160 लीटर डीजल चोरी किये है उसके बाद नांदघाट खैरा मे रोड किनारे खड़े ट्रक से करीबन 245 लीटर डीजल चोरी करना तथा चोरी किय डीजल बिक्री रकम में से कुछ पैसा खर्च होना तथा बचत पैसा को अपने पास मे रखना। प्रकरण में आरोपियों के विरूद्ध धारा 318(2),336 (3), 338,340 (2), 3(5) BNS जोडी गई हैं।
*प्रकरण में आरोपियों के* कब्जे से कुल बरामद संपत्तिः- 1 एक सफेद रंग का स्कार्पियो क्रमांक CG 12 BV 4596 कीमती 17,00,000/- रूपये, 02. एक सफेद रंग स्कार्पियो क्रमांक CG 11 BS 6684 कीमती 17,000,00 रूपये, 03. कुल डीजल 504 लीटर कीमती 52,419/- रूपये, 04. डीजल बिक्री नगदी रकम 1,54,000/- रूपये, एक नग मोबाईल, डीजल चोरी करने की पईप, कुल जुमला कीमती लगभग 36,06,419/- रूपये को जप्त कर बरामद किया गया।
*आरोपी* 01. निखिलदास पिता कमल दास मानिकपुरी उम्र 23 वर्ष, ग्राम खिसारा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा।
2. सुरज कुर्रे पिता ईतवारी कुर्रे उम्र 19 साल निवासी ग्राम खिसोरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा।
3. मनीष कुमार जांगड़े उर्फ मोना पिता रामलाल जांगड़े उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम भिलाई थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा।
4. संजीत कुमार अनंत पिता लक्ष्मी प्रसाद अनंत उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम बुचीहरदी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा।
5. जयकरण खुंटे पिता मनीराम खुंटे उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम खिसोरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा।
6. शुभम जांगड़े पिता लक्ष्मीनारायण उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम भिलाई थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा।
7. उपेन्द्र उर्फ ननकी यादव पिता अनुज राम यादव उम्र 42 साल ग्राम खिसोरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा।
8. रेशम उर्फ मोनु यादव पिता लीलाराम यादव उम्र 26 साल बजरंग नगर बलौदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा।
9. राजेश कोयल पिता सेतुराम कोयल उम्र 45 साल ग्राम खिसोरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा।
*उपरोक्त 09 आरोपियों को* दिनांक 31.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।
*इस संपूर्ण कार्यवाही में* थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेख राम ठाकुर, थाना प्रभारी सिअी कोतवाली बेमेतरा, निरीक्षक सोनल ग्वाला,प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक मयंक मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक मोहन लाल साहू, सउनि कंवल सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक अशोक तिर्की, संजय भगत, सइबर सेल आरक्षक संजय साहू, थाना नांदघाट से आरक्षक आकाश सिंह, प्रताप सिंह यादव, रूपेन्द्र राजपूत, सुरेश सोनकर, अजय गोयल, मुकेश माहिरे, गोविंद सिंह, कमलेश ठाकुर, देवनारायण साहू सहित थाना नांदघाट पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,




