- November 2, 2026
म्युल अकाउंट के मामले में एक गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी की हो चुकी गिरफ्तारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल टीम द्वारा आनलाईन माध्यम से लोगो से सायबर ठगी करने वालो और उनको सहयोग करने वालो पर सतत नजर रखी जा रही हैं।
*चौकी देवरबीजा थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा को विश्वस्त सूत्र से* जानकारी प्राप्त हुई है बैंक ऑफ महाराष्ट शाखा देवरवीजा के विभिन्न खाता नंबरो एवं आईडीबीआई बैंक शाखा बेमेतरा के बैंक खाता में सायबर धोखाधड़ी के राशि को अपने बैंक खातों में प्राप्त कर म्यूल अकाउंट के रूप में उपयोग किया जा रहा है, प्राप्त बैंक खातों में स्थानांतरित सायबर ठगी रकम की तस्दीक हेतु बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा देवरवीजा से सम्पर्क करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा देवरवीजा IFSC कोड के बैंक के विभिन्न खाता नम्बर एवं IDBI बैंक शाखा बेमेतरा के बैंक खाता नम्बर के धारक की संलिप्तता पाये जाने से उक्त बैंक खातों का स्टेटमेन्ट बैंक से प्राप्त किया, जिसका अवलोकन करने पर दिनांक 16.11.2024 से 23.02.2025 तक अलग-अलग दिवसों में उक्त बैंक खातों में लेयर 01 में जमा सायबर ठगी रकम क्रमशः दिनांक 16.11.2024 को 16,800/- रुपये, दिनाक 02.01.2025 को 2000/- रुपये, 1,213/- रूपये कुल रकम 3,213/- रुपये, दिनांक 29.11.2024 को 50,000-50,000 रुपये कुल 02 बार कुल कीमती 1,00,000/- रुपये, दिनांक 15.02.2025 को 40,000/- रुपये, दिनांक 03.02.2025 को 1000/- रुपये, 2000/- रुपये, 2000/- रुपये, कुल 5000/- रुपये, दिनांक 20.01.2025 को 1699/- रुपये, दिनांक 11.12.2024 को 2,000/- रुपये, दिनांक 23.12.2024 को 1000/- रुपये, 13900/- रुपये, कुल 14900/- रुपये, दिनांक 29.11.2024 को 7474/- रूपये, दिनांक 01.01.2025 को 5975/- रुपये एवं आईडीबीआई बैंक खाता में दिनांक 23.02.2025 को 18359/- रुपये जुमला रकम 2,15,439/- रुपये सस्पेक्ट पाया गया है, इसके अतिरिक्त उक्त बैंक खातों में खाता ओपनिंग दिनांक से अंतिम ट्रांजेक्शन का स्टेटमेन्ट अवलोकन पर अत्यधिक रकम लेन देन होना पाया गया है। उक्त बैंक खाता धारकों द्वारा सायबर ठगी से प्राप्त राशि का व्ययन करने, उपयोग करने, संवर्धन करना पाये जाने से धारा 317(2), 317(4), 318(4).61 (2) (ए) BNS का अपराध घटित करना पाया गया। उपरोक्त बैंक खाता धारकों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*प्रकरण में विवेचना के दौरान पूर्व में* उक्त म्यूल अकाउंट बैंक खाता धारकों जितेन्द्र वर्मा, संजय यादव, चन्द्रमणी साहू, लोकेन्द्र साहू, दुर्गेश साहू एवं दिलेश्वर साहू को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर उपरोक्त अपराध करना स्वीकार करने पर आरोपियों के कब्जे से 06 नग एन्ड्राईड मोबाईल कीमती लगभग 30,000/- रूपये को जप्त किया गया था।
*प्रकरण में विवेचना के दौरान* पूर्व में आरोपी 01. जितेन्द्र वर्मा उम्र 24 वर्ष, निवासी कुर्मी पारा बेमेतरा, 02. संजय यादव उम्र 20 वर्ष, निवासी शंकर नगर नवागढ़, 03. चन्द्रमणी साहू उम्र 23 वर्ष ग्राम गनिया थाना नवागढ़, 04. लोकेन्द्र साहू उम्र 21 वर्ष, निवासी शंकर नगर नवागढ़, 05. दुर्गेश साहू उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम खाती, थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा, 06. दिलेश्वर साहू उम्र 28 साल ग्राम खाती थाना थान खम्हरिया जिला बेमेतरा को दिनांक 27.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण में विवेचना की जा रहा हैं।
*प्रकरण में विवेचना के दौरान* रिंकु ऊर्फ महाराज साहू पिता शत्रुहन साहू उम्र 24 वर्ष, निवासी रवेली, थाना व जिला बेमेतरा को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर उपरोक्त अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से 01 नग एन्ड्राईड मोबाईल कीमती लगभग 5,000/- रूपये को जप्त किया गया।
*आरोपी* रिंकु ऊर्फ महाराज साहू पिता शत्रुहन साहू उम्र 24 वर्ष, निवासी साहू पारा वार्ड नंबर 06 रवेली, थाना व जिला बेमेतरा को आज दिनांक 02.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।
*उक्त कार्यवाही* वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी देवरबीजा प्रशिक्षु उप निरीक्षक ईश्वरी कुमारी डुप्ले, सहायक उप निरीक्षक दीना नाथ सिंहा, प्रधान आरक्षक अवधेश सिंह, आरक्षक रोशन वर्मा, मुकेश सिंह राजपूत, सबित गोयल, छोटु राम टेम्बुकर सहित चौकी देवरबीजा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भुमिका रही।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,




