• November 3, 2026

4 जुआरियों से नगदी रकम 1,470 रुपए जब्त, जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

4 जुआरियों से नगदी रकम 1,470 रुपए जब्त, जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 02 नवंबर 2026 को थाना चंदनू पुलिस टीम द्वारा जरिए मुखबिर सुचना पर बाजार चौक स्ट्रीट लाईट के नीचे चंदनू में रेड कार्यवाही कर 04 जुआड़ी से नगदी रकम 1,470/- रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया।

*02 नवंबर 2026 को* थाना चंदनू पुलिस टीम को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम चंदनू के बाजार चौक में स्ट्रीट लाईट के नीचे कुछ जुआडियान 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे की दाव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे है कि सुचना पर थाना चंदनू पुलिस टीम के द्वारा सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 04 जुआड़ी पकड़े गए।

*जिसमें थाना चंदनू में* 01 प्रकरण दर्ज कर 04 जुआडियानो 01. दिनेश यदु पिता नकुल यदु उम्र 42 वर्ष, 02. सुखदेव भारती पिता फिरंता भारती उम्र 50 वर्ष, 03. रितेश लहरे पिता रामकुमार लहरे उम्र 32 वर्ष, 04. महेन्द्र कुमार पिता करन दास बंजारे उम्र 43 वर्ष, सभी निवासी चंदनू, थाना चंदनू जिला बेमेतरा के कब्जे से नगदी रकम 1,470/- रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया। जुआडियों के विरूद्ध धारा 3(2),छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं।

*इस संपूर्ण कार्रवाई में* निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, थाना प्रभारी चंदनू प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुरेश चौहान, आरक्षक धाकचंद बंजारे, हीरालाल साहू, भुषण राजपूत सहित थाना चंदनू के अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,


Related News

युवा रत्न सम्मान योजना: आवेदन की अंतिम तिथि अब 15 नवंबर तक बढ़ी

युवा रत्न सम्मान योजना: आवेदन की अंतिम तिथि अब 15 नवंबर तक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। खेल एवं युवा कल्याण, छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा संचालित युवा रत्न सम्मान योजना…
म्युल अकाउंट के मामले में एक गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी  की हो चुकी गिरफ्तारी

म्युल अकाउंट के मामले में एक गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी  की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ.…
बेमेतरा में हर्षोल्लास से मना राज्योत्सव, विकास की अनुपम झलक और लोकसंस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ बेसिक स्कूल ग्राउंड

बेमेतरा में हर्षोल्लास से मना राज्योत्सव, विकास की अनुपम झलक और लोकसंस्कृति…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बेमेतरा स्थित बेसिक…