- November 3, 2026
युवा रत्न सम्मान योजना: आवेदन की अंतिम तिथि अब 15 नवंबर तक बढ़ी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा। खेल एवं युवा कल्याण, छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा संचालित युवा रत्न सम्मान योजना 2026-27 अंतर्गत पात्र युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों से आवेदन आमंत्रित करने की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है।
संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 01 से 30 अक्टूबर 2026 निर्धारित थी। जिलों में योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा अधिकाधिक पात्र युवाओं को आवेदन प्रस्तुत करने का पर्याप्त अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से अंतिम तिथि को बढ़ाकर *अब 15 नवंबर 2026 तक* कर दिया गया है।
*संशोधित समय-सारणी इस प्रकार है -*
– जिला स्तरीय समितियों द्वारा आवेदन आमंत्रण: *01 अक्टूबर से 15 नवंबर 2026 तक*
– आवेदन का परीक्षण: 16 से 30 नवंबर 2026
– संचालनालय में प्रेषित करने की अंतिम तिथि: 01 से 15 दिसंबर 2026
– अंतिम सूची की घोषणा: 01 जनवरी 2027
– पुरस्कार वितरण: 12 जनवरी 2027 (युवा दिवस पर)
कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिले के पात्र युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों से अपील की है कि जो अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे इस बढ़ी हुई अवधि का लाभ उठाते हुए 15 नवंबर तक अपना आवेदन जिला खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,




