- November 3, 2026
अवैध शराब का दो प्रकरण दर्ज कर 05 आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2), आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सायबर सेल, थाना नांदघाट एवं चंदनू पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यावाही करते हुए आबकारी एक्ट के प्रकरण में 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से शराब सप्लाई में प्रयुक्त ईको कार क्रमांक CG 04 QN 4801 कीमती करीबन 6,00,000/- रूपये, 03 नग मोबाईल फोन कीमती करीब 75,000/- रूपये, एक स्कॉर्पियोवाहन क्रमांक CG 10 – BY 4324, कीमती करीबन 2,50,000/- रूपये, थाना नांदघाट – 453 पौवा एवं थाना चंदनू – 82 अंग्रेजी शराब (96,300ml), कीमती करीबन 64,200/- रूपये, सोल्ड एक्टिवा कीमती करीबन 80,000/- रूपये, कुल जुमला कीमती लगभग 10,69,200/- रूपये को जप्त कर धारा 34 (2), 36 अबकारी एक्ट, धारा 318 (4), 341(2), 336(2), 338,336(3), 336(4), 340(1), 340(2),111 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
*30 अक्टूबर 2026 को* थाना चंदनू पुलिस टीम को जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम उसलापुर में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से शराब रखकर धन लाभ अर्जित करने लोगो को शराब बिक्री कर रहा हैं। कि सूचना के अधार पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर आरोपी दिलीप बंजारे को अवैध शराब के साथ करते पकड़ा गया। आरोपी से 82 पौवा अंग्रेजी शराब रखने के संबंघ में पुछताछ करने पर पता चला कि उक्त शराब को बिक्री करने हेतु राजु साहू निवासी बेमेतरा से लाकर देने की बात सामने आया।
*जिसमें थाना चंदनू में* 01 प्रकरण में 01 आरोपी दिलीप बंजारे पिता बडकु बंजारे उम्र 26 वर्ष, निवासी उसलापुर थाना चंदनू जिला बेमेतरा के कब्जे से 82 पौवा अंग्रेजी शराब (14,760ml) कीमती करीब 9,840/- रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
*प्रकरण में विवेचना के दौरान* आरोपी राजू साहू उम्र 26 वर्ष, निवासी टेहका, थाना भाठापारा ग्रामीण जिला बलौदाबाजार हाल मुकाम कबीर कुटी के पीछे बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर पता चला कि हर्ष निषाद ऊर्फ डोमन निषाद निवासी नारायणपुर चौकी मारो थाना नांदघाट एवं मोतीलाल साहू निवासी नयापारा खैरा थाना नांदघाट के साथ मिलकर अवैध रूप से शराब सप्लाई करने का काम करने की बात एवं आरोपी दिलीप बंजारे के पास 30 अक्टूबर को बिक्री हेतु शराब छोडने की बात सामने आया। प्रकरण में आरोपी राजू साहू से शराब सप्लाई में प्रयुक्त ईको कार क्रमांक CG 04 QN 4801 कीमती करीबन 6,00,000/- रूपये एवं 01 नग मोबाईल फोन कीमती करीब 10,000/- रूपये जप्त किया गया। प्रकरण में जप्त शुदा शराब 82 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब में से 68 नग बिना होलोग्राम के होना पाया गया। उक्त शराब को परीक्षण एवं सत्यता की जांच हेतु जिला अबकारी कार्यालय भेजा गया है।
*इसी क्रम में 31 अक्टूबर 2026 को* थाना नांदघाट पुलिस टीम को जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम नयापारा करमसेन का मोतीलाल साहू अपने घर में अवैध रूप से शराब संग्रहण कर रखा हैं कि सूचना के अधार पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर आरोपी मोतीलाल साहू को अवैध रूप से शराब बिक्री करने के उद्देश्य से संग्रहित कर रखे शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी मोतीलाल साहू से पुछताछ करने पर पता चला कि डोमन उर्फ हर्ष निषाद के साथ पार्टनर शिप मे बिलासपुर निवासी एक व्यक्ति से शराब खरीदकर, ग्राम टेहका निवासी राजू साहू को शराब की बिक्री करना।
*जिसमें थाना नांदघाट में* 01 प्रकरण में 04 आरोपियों 01. मोती लाल साहू पिता हेमराम साहू उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम नयापारा कर्मसेन थाना नंदघाट, 02. डोमन निषाद ऊर्फ हर्ष पिता सत्येन्द्र निषाद उम्र 19 वर्ष निवासी चन्द्रखुरी पुलिस थाना सरगांव जिला मुंगेली, 03. राजू साहू पिता नीलकमल साहू निवासी ग्राम टेहका थाना भाटापारा ग्रामीण जिला बलौदा बाजार हाल सिंघौरी थाना बेमेतरा, 04. एक अन्य निवासी बिलासपुर के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी मोती लाल साहू के कब्जे से कब्जे से 453 पौवा अंग्रेजी शराब (81,540ml), कीमती करीबन 54,360/- रूपये, आरोपी डोमन उर्फ हर्ष निषाद के कब्जे से प्रयुक्त सोल्ड एक्टिवा कीमती करीबन 80,000/- रूपये, कुल जुमला कीमती लगभग 1,34,360/- रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
*प्रकरण में* दिनांक 01.11.2026 को आरोपी मोतीलाल साहू एवं आरोपी डोमन उर्फ हर्ष निषाद का माननीय न्यायालय से 01 दिवस का पुलिस रिमांड लिया गया। प्रकरण में आरोपियों से पुछताछ के अधार पर प्रकरण में संलिप्त आरोपी मनोज यादव को दिनांक 02.11.2026 को गिरफ्तार कर 01 दिवस पुलिस रिमांड लिया गया। प्रकरण में आरोपी मनोज यादव के कब्जे से एक स्कॉर्पियोवाहन क्रमांक CG 10 – BY 4324, कीमती करीबन 2,50,000/- रूपये एवं 02 नग मोबाईल फोन कीमती करीब 65,000/- रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
*प्रकरण में आरोपी* मोतीलाल साहू से 453 पौवा गोवा स्पेशल व्हिसकी शराब जप्त शुदा शराब में होलोग्राम नहीं लगा होना पाया गया। जप्त शुदा शराब को आबकारी कार्यालय से परीक्षण कराया गया। जो शासन का होलोग्राम नहीं लगाया गया है शासन के राजस्व हानि कर रहा हैं। आरोपी मनोज यादव शराब की शीशी में जो रेपर चिपकाया गया वह कुटरचित होना पाया गया। प्रकरण में धारा 36 अबकारी एक्ट, धारा 318 (4), 341(2), 336(2), 338,336(3), 336(4), 340(1), 340(2),111 BNS का अपराध घटित करना पाये जाने से जोड़ी गई है।
*प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी* मनोज यादव द्वारा मोतीलाल साहू एवं डोमन निषाद के अतिरिक्त अन्य किन व्यक्तियों को शराब सप्लाई की जा रही है इस संबंध में पुछताछ की जा रही है। आरोपी मनोज यादव द्वारा प्रारंभिक पुछताछ में राजा भाठिया से संपर्क कर उक्त शराब प्राप्त करना बताया है जिसके संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं।
*जप्त संपत्ति –* 01.शराब सप्लाई में प्रयुक्त ईको कार क्रमांक CG 04 QN 4801 कीमती करीबन 6,00,000/- रूपये।
02. 03 नग मोबाईल फोन कीमती करीब 75,000/- रूपये।
03. एक स्कॉर्पियोवाहन क्रमांक CG 10 – BY 4324, कीमती करीबन 2,50,000/- रूपये।
04. थाना नांदघाट – 453 पौवा एवं थाना चंदनू – 82 पौवा अंग्रेजी शराब (96,300ml), कीमती करीबन 64,200/- रूपये।
05. सोल्ड एक्टिवा कीमती करीबन 80,000/- रूपये।
कुल जुमला कीमती लगभग 10,69,200/- रूपये आंकी गई हैं।
*इस संपूर्ण कार्रवाई में* प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, थाना प्रभारी चंदनू से निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुरेश चौहान, सहायक उप निरीक्षक मोहन लाल साहू, प्रधान आरक्षक रघुनाथ नेताम, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक भूषण ठाकुर, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, नुरेश वर्मा, जयकिशन साहू, संजय पाटिल, संजय साहू, यशवंत यादव, संतोष धीवर, विनोद सिंह थाना नांदघाट से सुरेश सोनकर, देवनारायण साहू, थाना चंदनू से आरक्षक अमित यादव, भुषण राजपूत सहित साइबर सेल, थाना नांदघाट एवं थाना चंदनू के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,




