- November 12, 2026
भारत में गाय सुरक्षित नहीं है, वह आज रोड पर है, गौ की तस्करी हो रही

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
गौ माता का जयकारा लगाने वाले, धर्म के नाम पर सत्ता हासिल करने वाले, प्रभु राम के नाम पर सत्ता हासिल करने वाले लोगो का सच छत्तीसगढ़ के लोग देख रहे हैं, : रविंद्र चौबे
गोवर्धन पूजा पूरे भारतवर्ष में मनाई गई जहां गौ को माता माना जाता है, इस पारंपरिक त्यौहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, इस भारत देश में गाय सुरक्षित नहीं है, वह आज रोड पर है, गौ की तस्करी हो रही है जिस पर लगाम नहीं लग पा रही, इस पर टिप्पणी देते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा इस सरकार का आशय केवल भारतीय जनता पार्टी से नहीं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चलने वाली सरकार से है जो देखने की बात है छत्तीसगढ़ में डेढ़ लाख एकड़ जमीन कांग्रेस पार्टी ने गौठान के लिए सुरक्षित किया था उसे बंद कर दिया गया, उसे जिला पंचायत को देकर भी चलाया जा सकता था, जैसे पहले गौठान कि आय वर्मी कंपोस्ट से होती थी,जिससे गौठान स्वावलंबी हो गए थे, महिला समितियां , रीपी से भी आय हो रही थी, उन सभी को बंद कर दिया गया, जहां गाय को महाराष्ट्र के रास्ते, बालाघाट के रास्ते गाय की तस्करी हो रही है, यहां किसान भी परेशान है और गौ माता भी, ढाई साल निकल गए पर एक भी गौठान, गौधाम नहीं खोला गया, जहां गाय के लिए सारे और पानी की व्यवस्था भी नहीं है, जो लोग गौ माता की सुरक्षा करने जाते हैं वह भी सुरक्षित नहीं है उन्हें भी लगातार धमकियां मिलती है, दुर्भाग्य की बात है कि राम का नाम लेकर सत्ता चलाने वाले धर्म की दुर्गति कर रहे हैं।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,




