- November 15, 2026
संपूर्ण भारत में ड्राइवर ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर स्टेरिंग छोड़ने का किया ऐलान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
संपूर्ण भारत में ड्राइवर ने अपने तीन सूत्री मांगों को लेकर स्टेरिंग छोड़ने का ऐलान कर दिया है, अहिवारा बाईपास के पास बैठे ड्राइवरो से चर्चा कर यह जानने की कोशिश की गई , की आखिर कौन सी वे मांगे हैं जिनके कारण ड्राइवरो को हो रही है तकलीफ ,उनका परिवार क्यों सुरक्षित नहीं है, परिवार चलाने के लिए और देश की अर्थव्यवस्था को बनाए रखने में ड्राइवर के द्वारा ही आयात और निर्यात के कार्य किए जाते हैं यदि ड्राइवर ही स्टेरिंग छोड़ देंगे, अपने काम में वापस नहीं आएंगे, तो जल्द ही भारत देश की आर्थिक स्थिति में एक बड़ी रुकावट सामने आने दिखने लगेगी, कुछ ड्राइवर से चर्चा करने पर उन्होंने अपनी मांगे कुछ इस प्रकार रखी और कहा कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो वह उसी स्थान पर परिवार सहित बैठकर चक्का जाम करने को विवश होंगे।
उन्होंने बतलाया कि जिला दुर्ग कलेक्ट्रेट में ड्राइवर ने अपने मांग पत्र को सौंप दिया है, मंत्रालय तक भी उन्होंने अपनी गुहार लगाई है, ड्राइवरो ने जानकारी दी की हर जिले के कलेक्टरों तक उन्होंने अपना मांग पत्र भिजवा दिया है, जगह-जगह पूरे भारत में ड्राइवर लोगो का स्टेरिंग छोड़ो आंदोलन जोर पकड़ता दिखाई दे रहा है ,अब देखना यह होगा कि ड्राइवरो कि वे तीन बड़ी मांगे कब तक पूरी होगी।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी,9425564553 ,6265741003,




