- November 19, 2026
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर पंचायत मारो में 2.32 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
नगर पंचायत मारो में विकास की गति बढ़ाने के लिए नागरिक सुविधाओं के विस्तार की महत्वपूर्ण योजनाएं कार्यान्वित हुई, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नगरी प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में साजा विधायक ईश्वर साहू उपस्थित हुए कार्यक्रम में गणमान्य अतिथि अजय साहू अध्यक्ष पाठ्य पुस्तक निगम जिला पंचायत सभापति अंजू बघेल पाषर्द, अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे, नगर पंचायत मारो में 231.79 लाख की लागत से पांच विकास कार्य में चार का भूमि पूजन और एक कार्य का लोकार्पण किया गया, वार्ड क्रमांक 3 में डॉ भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मंगल भवन निर्माण कार्य के लिए 75.20 लाख, एमआरएफ निर्माण के लिए 29.67 लाख वार्ड क्रमांक 12 में देवराहा तालाब के मुक्तिधाम उन्नयन के लिए 48.71 लाख और विभिन्न वार्डों में निर्माण हेतु जिसमें सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण के लिए 6 7.21 लाख की लागत के कार्यों का भूमि पूजन किया गया, नगर पंचायत मारो के अंतर्गत विकासखंड नवागढ़ के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में 11 लाख की लागत से निर्मित रंगमंच एवं भवन का लोकार्पण किया गया, इसके अतिरिक्त उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मारो के नगर पंचायत विकास के लिए एक करोड़ की लागत से शॉपिंग कांप्लेक्स और एक करोड़ की लागत से हार्ड बाजार निर्माण की घोषणा की, बेहतर सुविधाओं को बढ़ावा देने और व्यवस्थित बाजार विकसित होने से स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा, उप मुख्यमंत्री ने जल सुविधा के विकास के लिए 30 करोड़ की लागत से कार्य कराए जाने की घोषणा भी नगर वासियों की जल सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध कराने की बात कही, खाद्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है नगर पंचायत मारो में विभिन्न निर्माण कार्य से नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा विकास कार्यों से अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है जिसमें गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा में कार्य पूरा किया जाएगा, विधायक सजा ईश्वर साहू ने कहा मारो सहित पूरे क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है आगे भी नए विकास कार्यों की घोषणाएं नगर के विकास को नई दिशा देते रहेंगे, कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ने कहा कि नगर पंचायत मारो में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना विकास के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया गया इन सभी कार्यों से नगर वासियों की सुविधाओं में विस्तार होगा, विकास कार्यों की सौगात के लिए प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों ने नगर पंचायत मारो में सुविधाओं के विस्तार व्यवस्थित बाजार निर्माण प्रेयजल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में जो घोषणाएं की गई उससे नगर के विकास को गति मिलने की सराहना की है।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी,9425564553 ,6265741003,




