- November 20, 2026
नगर पंचायत मारो निर्वाचन के लिए आरओ-एआरओ नियुक्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर पंचायत मारो के आम निर्वाचन 2026 की तैयारी शुरू हो गई है। निर्वाचन आगामी माह में कराया जाना संभावित है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) बेमेतरा ने नगर पंचायत मारो के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं।
नगर पंचायत मारो में कुल 15 वार्ड हैं।
रिटर्निंग ऑफिसर श्री अजय कुमार उरांव, एसडीएम नवागढ़ को बनाया गया है। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में वार्ड 01 से 07 के लिए तहसीलदार नांदघाट श्री राधाकिशन धृतलहरे एवं वार्ड 08 से 15 के लिए सीएमओ नगर पंचायत मारो श्री मनीष ठाकुर को नियुक्त किया गया है।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी,9425564553 ,6265741003,



