• June 26, 2024

4 नाबालिग ने धान बेचने जा रहे किसानों को लूटा, अपचारी पकड़े गए

4 नाबालिग ने धान बेचने जा रहे किसानों को लूटा, अपचारी पकड़े गए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

जून की दरम्यानी रात मुंगेली निवासी दूजराम जयसवाल, महेतरु सिंह जगत एवं राघवेंद्र सिंह जगत धान बेचने भाटापारा मंडी मोटरसाइकिल से जा रहे जा रहे थे। रात लगभग 1.30 बजे सेमरिया घाट शिवनाथ नदी पुल के ऊपर ग्राम अमलडीहा पहुंचे थे। तभी पीछे अमलडीहा तरफ से एक मोटरसाइकिल में चार अज्ञात नाबालिग द्वारा अपने मोटरसाइकिल को दूजराम जयसवाल के मोटरसाइकिल के आगे अपनी मोटरसाइकिल को खड़ी कर दुजराम को एक झापड़ मार कर लूट करने की नीयत से उसके मोबाइल एवं पर्स व पर्स में रखे 4500 रुपया को लूटकर व राघवेंद्र सिंह जगत से मारपीट की। महेतरू महेंद्र सिंह जगत के पेट में धारदार वस्तु से मारकर हत्या कर चारों अज्ञात व्यक्ति भाग गए। रिपोर्ट पर पुलिस चौकी मारो थाना नांदघाट में धारा 341, 394, 397, 302 भादवी के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया | विवेचना दौरान पुलिस अधीक्षक बेमेतरा राम कृष्ण साहू के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन, तकनीकी विश्लेषण के आधार पर घटना कारित करने वाले विधि से संघर्ष रत चार बालकों से पूछताछ किया गया, जिन्होंने घटना कारित करना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, चाकू, लूटा गया मोबाइल, पर्स को जप्त किया गया। विधि से संघर्ष रत बालकों को मान किशोर न्याय बोर्ड बेमेतरा में पेश किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी मयंक मिश्रा, थाना नांदघाट प्रभारी अलील चंद, चौकी प्रभारी मारो कृष्ण कुमार क्षत्री के साथ साथ थाना नांदघाट, चौकी मारो एवम भाटापारा पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…