- November 23, 2026
सोढ़ से बेरला होते हुए मलपुरीखुर्द जाते समय दुधनंगा नाला के पास हुई थी झपटमारी की घटना, प्रकरण का एसपी त्रिलोक बंसल ने किया खुलासा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
प्रार्थी गंगु राम यादव पिता तुला राम यादव उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम मलपुरीखुर्द थाना नंदनी जिला दुर्ग के द्वारा दिनांक 16.11.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 15.11.2026 को वह अपनी मोटरसाइकिल में अपनी सास दुरपति यादव, पत्नी सोहद्रा यादव को पीछे बैठाकर ग्राम सोढ़ से बेरला होते हुए मलपुरीखुर्द जाने के लिए निकला था। इस दौरान उसके साढ़ू ओमप्रकाश यादव एवं साली रंजिता यादव दूसरी मोटरसाइकिल से पीछे आ रहे थे।
*दोपहर करीब 03:15 बजे* जब वे दुधनंगा नाला, बासा बेरला से रायपुर रोड के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति सफेद रंग का गमछा बांधकर मोटरसाइकिल से उनका पीछा करते हुए आया और पीछे बैठी महिला सोहद्रा यादव के गले में पहने सोने के गुलबंद हार को झपटकर खींच लिया तथा मौके से फरार हो गया प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक आरोपी के विरुद्ध धारा 304(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*घटना की सूचना वरिष्ट* अधिकारियों को दी गई, मामले की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर अपराध के गंभीरता को देखते हुए प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक मयंक मिश्रा एवं थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू को अज्ञात आरोपी की पता तलास हेतु त्वरित विशेष टीम गठित कर माल, मुल्जिम पता साजी में लगाया गया।
*साइबर सेल एवं थाना बेरला की* संयुक्त विशेष टीम द्वारा झपटमारी घटना में गए माल की बरामदगी तथा आरोपी की पता साजी के लिए तकनीकी एवं पारंपरिक दोनों माध्यमों से जांच की गई।
*पुलिस के लगातार प्रयास से* प्रकरण में विवेचना के दौरान घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करने, तकनीकी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य व गठित टीम की मदद से प्रकरण में विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी पतासाजी के दौरान जरिये मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम माटरा मे एक व्यक्ति के द्वारा सोने के ज्वेलर्स बेचने के लिए लोगो से पूछताछ कर रहा है की सूचना पर से ग्राम माटरा पहुंचकर प्रणत पाल साहू उम्र 35 वर्ष, निवासी माटरा थाना नंदनी जिला दुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना अपराध करना स्वीकार किया।
*प्रकरण में आरोपी* प्रणत पाल साहू से पुछताछ करने पर पता चला कि दिनांक 15.11.2026 को ग्राम बेरला से रायपुर रोड बासा नाल के पास मोटर सायकल मे चलित राहगीर से झपटमारी कर एक सोने का नेकलेस, मंगल सूत्र को लेना एवं दिनांक 12.11.2026 को थाना धमधा क्षेत्र के ग्राम देवरी मेन रोड मे राहगीर से एक नग सोने का नेकलेस, मराठी माला सोना का दो नग लॉकेट एवं 12 नग सोने का मटर दाना छीनना एवं धौराभाठा मे एक घर मे ताला लोडकर नगदी रकम चोरी करना तथा झपटमारी किये सोने के ज्वेलर्स को जैन बाजार जेवरा सिरसा एवं सोनी ज्वेलर्स के पास बेचना बताया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान धारा 317(2), 3(5) बीएनएस जोडी गई हैं।
*प्रकरण में आरोपी ने* थाना धमधा क्षेत्र मे किये गये झपटमारी सोने का नेकलेस को सोनी ज्वलेर्स नंदनी खुदनी के संचालक भागवत सोनी के पास बेचना बताया गया है इसके अलावा अरोपी प्रणत पाल साहू के द्वारा जिला दुर्ग के अन्य थाना क्षेत्र मे घटना करना कारित करने की बात सामने आया। जिसके संबंध मे विवेचना जारी है।
*आरोपी प्रणत पाल साहू के कब्जे से* 01. एक मराठी माला के सोना का दो नग लॉकेट, मंगल सूत्र सोने का टुकड ।
2. 12 नग सोने का मटर दाना।
03. मोटर सायकल हिरो स्प्लेडर प्लस कमांक सीजी 07 डीबी 8211 कुल कीमती करीबन 1,66,000/- रूपये।
*आरोपी हेमंत साहू से* 01. एक सोने का टुटा हुआ नेकलेस किमती करीबन 70,000/- रूपये कुल जुमला कीमती लगभग 2,36,000 /- रूपये (2 लाख 36 हजार रूपये) बरामद किया गया।
*जिसमें थाना धमधा प्रकरण के* एक मंगल सूत्र का सोने का मराठी माला की दो सोने की पत्ती, 08 नग सोने का मटर दाना।
*प्रकरण में आरोपी* 01. प्रणत पाल साहू पिता लखन साहू उम्र 35 वर्ष, निवासी माटरा थाना नंदनी जिला दुर्ग को दिनांक 22.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा हैं। तथा आरोपी 02. हेमंत साहू पिता रामअवतार साहू उम्र 48 वर्ष, निवासी जेवरा सिरसा, जिला दुर्ग के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई हैं।
*आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड –* आरोपी प्रणत पाल साहू के विरूद्ध जिला दुर्ग के थाना धमधा में सोने, चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी, झपटमारी (चैन स्नेचिंग) के थाना बेरला प्रकरण सहित लगभग 05 मामले दर्ज हैं।
*इस संपूर्ण कार्रवाई में* प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, प्रधान आरक्षक योगेश यादव, प्रधान आरक्षक भुषण ठाकुर, मोहित चेलक, लोकेश सिंह, आरक्षक नुरेश वर्मा, संजय साहू, संजय पाटिल, इंद्रजीत पांडेय, जयकिशन साहू, संतोष धीवर, विनोद सिंह, थाना बेरला से आरक्षक सुरेन्द्र जांगडे, मोहित देवांगन सहित साइबर सेल एवं थाना बेरला स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी,9425564553 ,6265741003,




