• November 23, 2026

अवैध धान भण्डारण, परिवहन और पुनर्चक्रण पर प्रशासन की कड़ी निगरानी

अवैध धान भण्डारण, परिवहन और पुनर्चक्रण पर प्रशासन की कड़ी निगरानी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

धमतरी। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं सुचारू बनाए रखने तथा अवैध धान के भण्डारण, परिवहन और पुनर्चक्रण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त निगरानी की जा रही है। इसके लिए जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर विशेष उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है। इन दलों में राजस्व, मंडी, खाद्य, सहकारिता एवं कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उड़नदस्ता दलों द्वारा लगातार निरीक्षण एवं जांच कर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अनियमितता पाए जाने पर मंडी अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

धान के अवैध परिवहन पर नियंत्रण के लिए ओडिशा सीमा से लगे जिले के बोराई (घुटकेल), बांसपानी, बनरौद, सांकरा, जैतपुरी एवं मोहेरा में छह चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। इन चेकपोस्टों पर नगर सैनिक, वन विभाग, मंडी एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इनके माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों से आने-जाने वाले वाहनों एवं धान के परिवहन की सतत निगरानी की जा रही है। संदिग्ध वाहनों की जांच कर धान के परिवहन से संबंधित दस्तावेजों एवं आवश्यक अभिलेखों का परीक्षण भी किया जा रहा है।

प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई के तहत जिले में अब तक अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन के कुल 32 प्रकरण दर्ज किए गए हैं तथा मंडी अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई करते हुए 1,441.05 क्विंटल धान जप्त किया गया है। गठित उड़नदस्ता दलों द्वारा सीमावर्ती चेकपोस्टों के साथ-साथ विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं संदिग्ध स्थानों की भी लगातार जांच की जा रही है।

जिला प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का लाभ वास्तविक एवं पात्र किसानों को मिले। अवैध रूप से धान का संग्रहण, दूसरे राज्यों से धान लाकर खपाने तथा खरीदे गए धान के पुनर्चक्रण जैसी गतिविधियों से शासन की खरीदी व्यवस्था प्रभावित न हो। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर निगरानी और जांच की कार्रवाई निरंतर जारी है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध भण्डारण अथवा परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किसानों से अपील की गई है कि वे शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही धान का विक्रय करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दें।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी,9425564553 ,6265741003,


Related News

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की समस्याएं सुनीं,  प्राप्त हुए 42 आवेदन, कई मामलों का मौके पर निराकरण

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की समस्याएं सुनीं,  प्राप्त हुए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…
 शासकीय आईटीआई बेरला में 5वां कौशल दीक्षांत समारोह संपन्न, 65 प्रशिक्षणार्थियों को मिला राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण-पत्र

 शासकीय आईटीआई बेरला में 5वां कौशल दीक्षांत समारोह संपन्न, 65 प्रशिक्षणार्थियों को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) बेरला में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय,…
पुत्रों ने पिता के जितनी उम्र उतने पौधे रोपने का लिया संकल्प, पिता शंकरलाल के 86 वें जन्मदिन पर रोपे 86 पौधे,फोर्स फार गुड हीरोज रोमशंकर से प्रेरित होकर लिया निर्णय

पुत्रों ने पिता के जितनी उम्र उतने पौधे रोपने का लिया संकल्प,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग :-पुत्रों ने हर साल पिता की जितनी उम्र उतने पौधे रोपने का…