• November 25, 2026

शासकीय आईटीआई बेरला में 5वां कौशल दीक्षांत समारोह संपन्न, 65 प्रशिक्षणार्थियों को मिला राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण-पत्र

शासकीय आईटीआई बेरला में 5वां कौशल दीक्षांत समारोह संपन्न, 65 प्रशिक्षणार्थियों को मिला राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण-पत्र

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) बेरला में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार के प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGT) तथा संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़ के दिशा-निर्देशानुसार 5 वां कौशल दीक्षांत समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम संस्था प्रमुख श्री एस. के. साहू की अध्यक्षता एवं कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विशाल देशलहरे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री कामदेव वर्मा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संस्था के इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, कोपा (COPA) एवं मैकेनिक डीजल व्यवसाय के कुल 65 उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को अतिथियों के करकमलों द्वारा राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण-पत्र (NTC) प्रदान किए गए। साथ ही प्रत्येक व्यवसाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि श्री विशाल देशलहरे ने सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तकनीकी कौशल आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और कुशल युवा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

समारोह में संस्था के समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

 

 

: ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी,9425564553 ,6265741003,


Related News

सिहावा-नगरी को पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर लाने की तैयारी, पहले चरण में 20 करोड़ के होंगे विकास कार्य

सिहावा-नगरी को पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर लाने की तैयारी, पहले चरण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। ऋषि-मुनियों की तपोभूमि सिहावा-नगरी को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में…
किताबी ज्ञान से आगे बढ़े धमतरी के युवा, रायपुर में देखा तकनीक, उद्योग और रोजगार का नया संसार

किताबी ज्ञान से आगे बढ़े धमतरी के युवा, रायपुर में देखा तकनीक,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। जिले के युवाओं को आधुनिक तकनीक, नवाचार, उद्यमिता और रोजगार के बदलते…
मटंग पंचायत में 22.80 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ग्रामीणों ने पारंपरिक बैलगाड़ी से किया भव्य स्वागत, जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर भी बैलगाड़ी में सवार नजर आए

मटंग पंचायत में 22.80 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सेलूद। ग्राम मटंग में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह…