• November 25, 2026

जिले में मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा, प्रत्येक विकासखंड में स्थापित होंगे मछली दाना केंद्र

जिले में मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा, प्रत्येक विकासखंड में स्थापित होंगे मछली दाना केंद्र

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज

 

धमतरी। जिले में मत्स्य पालन को आजीविका, स्वरोजगार और आय संवर्धन के एक प्रभावी माध्यम के रूप में विकसित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की जा रही है। मत्स्य पालकों को आवश्यक संसाधन और सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के प्रत्येक विकासखंड में एक-एक मछली दाना केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इससे मत्स्य पालकों को मछलियों के लिए गुणवत्तापूर्ण आहार आसानी से उपलब्ध हो सकेगा और उन्हें इसके लिए दूरस्थ स्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

इसी क्रम में कलेक्टर श्री मिश्रा ने बीते मंगलवार को ग्राम सियादेवी स्थित कृषि महाविद्यालय के समीप संचालित मत्स्य पालन इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने मत्स्य पालक श्रीमती खेमिन बाई से चर्चा कर उनके व्यवसाय की शुरुआत, पालन की तकनीक, मछलियों एवं झींगों के उत्पादन, आहार की उपलब्धता तथा व्यवसाय में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों की जानकारी ली।

मत्स्य पालक श्रीमती खेमिन बाई ने बताया कि वे वर्ष 2020 से मत्स्य पालन के व्यवसाय से जुड़ी हैं। मछली पालन के साथ-साथ झींगा पालन भी कर रही हैं। मछलियों के लिए आवश्यक आहार उन्हें धमतरी से खरीदकर लाना पड़ता है। इस पर कलेक्टर ने कहा कि मत्स्य पालकों को स्थानीय स्तर पर ही मछली दाना एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था विकसित की जानी चाहिए, ताकि उनके समय और परिवहन व्यय में कमी आए तथा व्यवसाय अधिक सुविधाजनक और लाभकारी बन सके।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि संबंधित परिसर में आठ डबरियों और दो तालाबों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा कुकरेल क्षेत्र में भी लगभग 50 डबरियों का निर्माण कराया गया है। मत्स्य पालन गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए एबीसी के माध्यम से मछलियों के लिए आवश्यक आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। मत्स्य पालकों को विभागीय योजनाओं के तहत समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन एवं अन्य जरूरी सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है।

कलेक्टर ने मत्स्य पालन की संभावनाओं को देखते हुए उत्पादन बढ़ाने, उपलब्ध जल संसाधनों का बेहतर उपयोग करने तथा अधिक से अधिक किसानों और ग्रामीण परिवारों को इस गतिविधि से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन कृषि के साथ आय के अतिरिक्त स्रोत के रूप में विकसित हो सकता है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

जिला प्रशासन का प्रयास है कि मत्स्य पालकों को उत्पादन से लेकर आहार की उपलब्धता और तकनीकी मार्गदर्शन तक आवश्यक सुविधाएं सुलभ हों, जिससे जिले में मत्स्य पालन को संगठित एवं व्यावसायिक गतिविधि के रूप में प्रोत्साहन मिल सके।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा, एसडीएम श्री मनोज मरकाम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

: ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी,9425564553 ,6265741003,


Related News

म्युल अकाउंट की तस्दीक कर दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, भेजा गया जेल

म्युल अकाउंट की तस्दीक कर दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, भेजा गया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस…
प्रेमलता साहू को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष, हेमा साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सुश्री श्रद्धा सोनी को प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कांग्रेसजनों ने दी बधाई

प्रेमलता साहू को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष, हेमा साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं जिला महिला कांग्रेस संगठन में हुए महत्वपूर्ण संगठनात्मक…
नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्राप्त किया आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन

नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्राप्त किया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। आज कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…