- November 25, 2026
26 नवंबर को मनाया जाएगा संविधान दिवस, संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा ।छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशानुसार 26 नवंबर, 2026 को संविधान दिवस मनाया जाएगा।
भारत का संविधान संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर, 1949 को अंगीकृत किया गया था। वर्ष 2015 से इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि संविधान में निहित आदर्शों और मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को पुनः पुष्ट किया जा सके।
*मुख्य कार्यक्रम – उद्देशिका का सामूहिक वाचन*
शासन के निर्देशानुसार 26 नवंबर, 2026 को प्रातः 11:00 बजे जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं, पंचायती राज संस्थाओं, नगरीय निकायों, सहकारी संस्थाओं, जिला युवा कार्यालयों, युवा क्लबों एवं अन्य सार्वजनिक संस्थाओं में भारत के संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया जाएगा।
*अन्य गतिविधियां -*
संविधान दिवस समारोह के अंतर्गत निम्नलिखित गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी –
ऑनलाइन उद्देशिका वाचन नागरिक, विशेषकर विद्यार्थी एवं युवा MyGov पोर्टल के माध्यम से 23 भाषाओं (22 अनुसूचित भाषाओं और अंग्रेजी) में उद्देशिका के ऑनलाइन वाचन में भाग ले सकेंगे। उद्देशिका http://Constitution75.com और http://MyGov.in पर उपलब्ध है।
संविधान क्विज , युवा कार्य विभाग के MYBharat पोर्टल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के MyGov पोर्टल पर 18 से 26 नवंबर, 2026 तक संविधान क्विज का आयोजन किया जा रहा है।
विकसित भारत युवा संवाद 24 से 26 नवंबर, 2026 के दौरान देश के 786 जिलों में MY Bharat के जिला युवा अधिकारियों के माध्यम से विकसित भारत युवा संवाद का आयोजन किया जा रहा है।
संविधान, उसके मूल्यों और मौलिक सिद्धांतों पर निबंध लेखन, वाद-विवाद, क्विज, संगोष्ठी, पोस्टर निर्माण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
भारत सरकार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के पत्र अनुसार सभी विभागों में 26 नवंबर, 2026 को उद्देशिका का वाचन सुनिश्चित करने तथा विभागीय गतिविधियों का आयोजन कर एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
शासन ने सभी विभागों, जिला कलेक्टरों एवं अन्य क्षेत्रीय स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे संविधान दिवस, 2026 का उत्साहपूर्वक आयोजन सुनिश्चित करें तथा शैक्षणिक संस्थाओं, पंचायती राज संस्थाओं, नगरीय निकायों, सहकारी संस्थाओं एवं युवाओं से जुड़े संगठनों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी,9425564553 ,6265741003,



