• November 27, 2026

चक्रवाती तूफान अर्नव एवं अकवन से फसलों को हुई क्षति के संबंध में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्राप्त शिकायतों एवं सर्वेक्षण की जानकारी

चक्रवाती तूफान अर्नव एवं अकवन से फसलों को हुई क्षति के संबंध में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्राप्त शिकायतों एवं सर्वेक्षण की जानकारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्रदेश में आए चक्रवाती तूफान अर्नव के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान के संबंध में जिला बेमेतरा में किसानों से शिकायतें प्राप्त हुई हैं। योजना के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षण उपरांत *2,152 शिकायतों* को सर्वेक्षण हेतु स्वीकार किया गया है। उक्त शिकायतों के संबंध में कृषि विभाग की फील्ड टीम एवं संबंधित बीमा कंपनी की सर्वेक्षण टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण एवं फसल क्षति का सर्वेक्षण किया गया है।

सर्वेक्षण की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात प्राप्त सर्वे रिपोर्ट का परीक्षण कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी, ताकि पात्र प्रभावित किसानों को नियमानुसार फसल बीमा दावा राशि का भुगतान शीघ्र किया जा सके।

इसी क्रम में दिनांक 20 नवंबर 2026 को आए अकवन चक्रवात का प्रभाव भी जिले में देखने को मिला, जिसके कारण किसानों की फसलों को नुकसान हुआ। इस संबंध में जिले के किसानों द्वारा शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। योजना के प्रावधानों के अनुसार परीक्षण उपरांत इनमें से *5,056 शिकायतों* को सर्वेक्षण हेतु स्वीकार किया गया है। इन शिकायतों के संबंध में कृषि विभाग की फील्ड टीम एवं बीमा कंपनी की सर्वेक्षण टीम द्वारा संयुक्त रूप से सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

सर्वेक्षण कार्य पूर्ण होने के उपरांत सर्वे रिपोर्ट का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, जिससे प्रभावित एवं पात्र किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा दावा राशि का लाभ प्राप्त हो सके।

कृषि विभाग द्वारा किसानों की फसल क्षति से संबंधित शिकायतों के निराकरण एवं पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी,9425564553 ,6265741003,


Related News

जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ओटी एवं आईसीयू के रिनोवेशन कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ओटी एवं आईसीयू…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा (आईएएस) ने आज…
धान खरीदी के साथ रकबा समर्पण में भी किसानों की सहभागिता, अब तक 3.55 लाख क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन

धान खरीदी के साथ रकबा समर्पण में भी किसानों की सहभागिता, अब…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान…
जिले में युवा उत्सव का गरिमामय आयोजन, प्रतिभाओं को मिला सम्मान

जिले में युवा उत्सव का गरिमामय आयोजन, प्रतिभाओं को मिला सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। जिले में युवा उत्सव का आयोजन बड़े ही गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में…