• November 27, 2026

जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ओटी एवं आईसीयू के रिनोवेशन कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ओटी एवं आईसीयू के रिनोवेशन कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

धमतरी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा (आईएएस) ने आज दोपहर जिला चिकित्सालय धमतरी का निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय के विभिन्न विभागों, वार्डों एवं चिकित्सा इकाइयों का भ्रमण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों एवं विभागों में व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गईं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने अस्पताल में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा विभागीय व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से ऑपरेशन थिएटर (ओटी) एवं गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) वार्ड के रिनोवेशन कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन महत्वपूर्ण चिकित्सा इकाइयों का कार्य समय-सीमा में पूरा होने से मरीजों को बेहतर एवं उन्नत उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

उन्होंने चिकित्सालय में स्वच्छता, सुव्यवस्थित प्रबंधन तथा मरीजों को सहज एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं को निरंतर बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के संबंधित अधिकारी एवं चिकित्सकीय स्टाफ उपस्थित रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी,9425564553 ,6265741003,


Related News

चक्रवाती तूफान अर्नव एवं अकवन से फसलों को हुई क्षति के संबंध में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्राप्त शिकायतों एवं सर्वेक्षण की जानकारी

चक्रवाती तूफान अर्नव एवं अकवन से फसलों को हुई क्षति के संबंध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्रदेश में आए चक्रवाती तूफान अर्नव…
धान खरीदी के साथ रकबा समर्पण में भी किसानों की सहभागिता, अब तक 3.55 लाख क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन

धान खरीदी के साथ रकबा समर्पण में भी किसानों की सहभागिता, अब…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान…
जिले में युवा उत्सव का गरिमामय आयोजन, प्रतिभाओं को मिला सम्मान

जिले में युवा उत्सव का गरिमामय आयोजन, प्रतिभाओं को मिला सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। जिले में युवा उत्सव का आयोजन बड़े ही गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में…