• March 2, 2023

कृषि महाविद्यालय ढोलिया में 3 मार्च को कौशल उन्नयन पर कार्यशाला

कृषि महाविद्यालय ढोलिया में 3 मार्च को कौशल उन्नयन पर कार्यशाला

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कृषि महाविद्यालय ढोलिया में 3 मार्च को होगा कौशल उन्नयन कार्यशाला का आयोजन

बेमेतरा 01 मार्च 2023.किसी भी व्यवसाय का प्रारंभ कर उसका भली प्रकार से संचालन करना उद्यमिता कहलाता है। वर्तमान या भविष्य में आने वाले अफसरों का अनुमान लगाकर व्यवसाय व्यापार या उद्योग प्रारंभ करना सफल उद्यमिता का आधार है। आर्थिक वृद्धि और विकास के लिए उद्यमियों की भूमिका को मान्यता देते हुए विश्वविद्यालय और कॉलेज स्तर में कई पाठ्यक्रम को उद्यमिता कौशल को विकसित करने हेतु शामिल किया गया है। इसके अंतर्गत राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंधन अकादमी हैदराबाद द्वारा प्राप्त वित्तीय सहायता से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के अंतर्गत करियर डेवलपमेंट सेंटर द्वारा कृषि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं कैरियर काउंसलिंग संबंधी कार्यक्रम का आयोजन कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र ढोलिया बेमेतरा में 3 मार्च 2023 को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर बेमेतरा श्री पी एस एल्मा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ संजय शर्मा अधिष्ठाता छात्र कल्याण इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर सम्मिलित होंगें। इस एक दिवसीय कार्यशाला में कृषि महाविद्यालय के छात्र.छात्राएँ कृषि क्षेत्र से संबंधित विभिन्न उद्यमों एवं लघु उद्योग मशरूम उत्पादन नर्सरी मैनेजमेंट बागवानी एवं मुख्य संवर्धन संबंधित जानकारी प्राप्त कर स्व.कौशल उन्नयन हेतु लाभ प्राप्त कर सकेंगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ एम पी ठाकुर द्वारा किया जाएगा। जिसमें मशरूम उत्पादन के विभिन्न कौशल एवं जानकारी छात्र.छात्राओं से साझा करेंगें।

: ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…